Janhvi Kapoor Skips Peddi Success Party: जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी लेटेस्ट फिल्म 'पेद्दी' को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं. फिल्म में जाह्नवी कपूर के सीन्स को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक्ट्रेस 'पेद्दी' की सक्सेस पार्टी से गायब रहीं. जाह्नवी कपूर के अलावा इस पार्टी में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आई. एक्ट्रेस की गैरमौजूदगी पर राम चरण ने भी चुप्पी साधे रखी.
'पेद्दी' की सक्सेस मीट से जाह्नवी कपूर हुईं गायब

2 / 7
राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर ली है. इसी को देखते हुए हैदराबाद में मेकर्स ने सक्सेस मीट ऑर्गनाइज की. इस मीट से जाह्नवी कपूर गायब रहीं.
फैंस के बीच उठे सवाल

3 / 7
जाह्नवी कपूर के अलावा इस सक्सेस मीट में डायरेक्टर बुची बाबू समेत पूरी स्टारकास्ट नजर आई. वहीं जाह्नवी कपूर के सक्सेस मीट में ना होने की वजह से फैंस के बीच भी कई सवाल उठने लगे. सोशल मीडिया पर भी अब जाह्नवी कपूर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
जाह्नवी कपूर ने विवाद पर साधी चुप्पी

4 / 7
फिल्म 'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर के रिवीलिंग सीन्स पर विवाद हो रहा है. हालांकि इस विवाद पर जाह्नवी कपूर ने अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी है. वहीं फैंस को उम्मीद थी कि जाह्नवी कपूर भी फिल्म की सक्सेस मीट में शामिल होंगी, लेकिन जाह्नवी कपूर इस सक्सेस मीट से गायब रहीं.
राम चरण ने ऑडियंस से की बातचीत

5 / 7
वहीं हैदराबाद में हुए इस कार्यक्रम के दौरान राम चरण ने भी ऑडियंस से बातचीत की. एक्टर ने बिना किसी का नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने सपोर्ट किए उनका भी धन्यवाद और जिन्होंने आलोचना की उनका भी धन्यवाद.
राम चरण ने भी जाह्नवी कपूर का नहीं किया जिक्र

6 / 7
राम चरण ने इस कार्यक्रम के दौरान जाह्नवी कपूर की गैरमजूदगी पर भी कुछ बात नहीं की और चुप्पी साधे रखी. अब इस कार्यक्रम की वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
विवाद पर डायरेक्टर ने मांगी माफी

7 / 7
बता दें फिल्म की रिलीज से पहले जाह्नवी कपूर प्रमोशन के दौरान काफी एक्टिव थीं, लेकिन फिल्म के रिलीज होते ही एक्ट्रेस इवेंट्स से गायब दिखने लगी हैं. वहीं जाह्नवी कपूर के सीन्स से जुड़े विवाद पर फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू ऑडियंस से माफी मांग चुके हैं.