South OTT Releases This Week: एक्शन से थ्रिलर तक, OTT पर इस हफ्ते रिलीज होंगी साउथ की ये फिल्में-सीरीज; नोट कर लें डेट

South OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर साउथ फिल्मों और सीरीज का डबल डोज मिलने वाला है. प्राइम वीडियो से लेकर जियोहॉटस्टार तक एक से बढ़कर एक साउथ की फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इन्हें देखकर आपका वीकेंड मजेदार हो जाएगा. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है?

south Ott releases (1)
1 / 6

विज्ञापन

करप्पू

करप्पू2 / 6

सूर्या और तृषा कृष्णन की लेटेस्ट फिल्म 'करप्पू' भी इस लिस्ट में शामिल है. सिनेमाघरों में छाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को ऑडियंस 12 जून से प्राइम वीडियो पर देख सकती है. फिल्म में आपको जबरदस्त एक्शन और इमोशन्स देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

रमानी कल्याणम

रमानी कल्याणम3 / 6

तेलुगु रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'रमानी कल्याणम' भी इसी हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को 12 जून से सन नेक्स्ट पर देख सकते हैं. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सूर्या वशिष्ठ और दीपशिका चंद्रन लीड रोल में हैं.

ड्रिडम

ड्रिडम4 / 6

शेन निगम स्टारर इस फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. 'ड्रिडम' को आप 12 जून से जियोहॉटस्टार पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस फिल्म की कहानी में आपको थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वहीं फिल्म में शेन निगम के साथ-साथ शोबी थिलाकन, कृष्णा प्रभा, नंदन उन्नी और कोट्टायम रमेश लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

Shhh सीजन 3

Shhh सीजन 35 / 6

पूनम बाजवा और किरण राठौड़ स्टारर इस सीरीज के तीसरे सीजन को आप ओटीटी पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस सीरीज में आपको ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. इस सीरीज को आप 12 जून से Aha वीडियो पर देख सकते हैं. इस सीरीज में पूनम बाजवा और किरण राठौड़ के साथ-साथ थमिजवानी और दिव्या गणेशन लीड रोल में हैं.

थ्रिलर, एक्शन और सस्पेंस का मिलेगा डोज

थ्रिलर, एक्शन और सस्पेंस का मिलेगा डोज6 / 6

जून के दूसरे हफ्ते में ही आपको इन फिल्मों और सीरीज की कहानी काफी मजेदार लगेगी. फैंस को भी इन फिल्मों और सीरीज का लंबे समय से इंतजार था. वहीं अब इस हफ्ते ऑडियंस का इंतजार भी खत्म होने जा रहा है. इनमें आपको थ्रिलर, एक्शन, सस्पेंस और रोमांस का डोज मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन