Dhurandhar का वो एक्टर, जो कभी हुआ करता था टीचर, वाइफ से ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

Dhurandhar Actor: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के सभी एक्टर्स ने पर्दे पर दर्शकों का खूब दिल जीता और जमकर तारीफें हासिल की, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म का एक एक्टर टीजर भी रह चुका है. आइए जानते हैं इनके बारे में…

r madhavan

r madhavan. image credit- social media

Dhurandhar Actor: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ से अब हट चुकी है, लेकिन इस फिल्म के दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया और तगड़ा कलेक्शन किया था. फिल्म के हर एक एक्टर ने भी अपने काम से लोगों का दिल जीत लिया. इस बीच अब हम आपको इस फिल्म के उस एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जो कभी टीचर भी हुआ करता था. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं?

विज्ञापन

आर. माधवन ने निभाए रोमांटिक किरदार

हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के जाने माने एक्टर आर. माधवन हैं. आर. माधवन ने एक से बढ़कर एक रोल अदा किया है. आर. माधवन ने पर्दे पर कई रोमांटिक किरदार भी निभाए हैं. आर. माधवन, पब्लिक स्पीकिंग और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की क्लासेस लिया करते थे और इसी दौरान उनकी मुलाकात सरिता बिरजे यानी उनकी पत्नी से हुई थी.

विज्ञापन

स्टूडेंट थी माधवन की वाइफ

आर. माधवन की वाइफ एयरलाइन इंडस्ट्री में जाने का सपना देख रखी थी. एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू खुलासा किया है कि सरिता ने उनकी क्लास के बाद एयर होस्टेस की जॉब ली. नौकरी मिलने की खुशी में उन्होंने आर.. माधवन को डिनर पर इनवाइट किया था. इसके बाद दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई, लेकिन दोनों की लव स्टोरी तब शुरू नहीं हुई थी, जब वो उनकी स्टूडेंट थी.

8 साल तक किया डेट

माधवन ने अपनी बातचीत में बताया था कि कोर्स पूरा होने और नौकरी मिलने के बाद ही दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे थे. इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को 8 साल तक डेट किया, लेकिन दोनों ने किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी थी. साल 1999 का समय वो था, जब दोनों एक-दूसरे के प्यार में थे.

विज्ञापन

शादी के 27 साल पूरे

फिर दोनों ने शादी कर ली और हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए. फिर शादी के 6 साल बाद दोनों साल 2005 में उनके बेटे वेदांत के पेरेंट्स बने. धीरे-धीरे माधवन भी एक्टिंग में अपनी पहचान बनाते गए और उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली. माधवन और सरिता की शादी को हाल ही में 27 साल पूरे हुए हैं और दोनों आज भी मजबूती से अपना रिश्ता संभाले हुए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ