New Telecom Rule: फोन की घंटी बजते ही पता चल जाएगा कौन कर रहा कॉल, 1 नवंबर से लागू हो रहा ये नया नियम

अब फोन की घंटी बजते ही कॉल करने वाले का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा. सरकार 1 नवंबर से कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) को लागू करने जा रही है. जानिए नए नियम से जुड़ी जरूरी बातें.

New Telecom Rule

अब फोन की घंटी बजते ही कॉल करने वाले का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा. (Image Credit-AI)

फोन पर अनजान नंबर से कॉल आते ही सबसे पहले यही सवाल आता है कि आखिकर कौन फोन कर रहा है. कई बार जरूरी कॉल समझकर फोन उठा लेते हैं, लेकिन दूसरी तरफ से स्पैम कॉल या फ्रॉड करने वाला व्यक्ति बात कर रहा होता है. अब इस परेशानी को कम करने के लिए सरकार ने कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं. इसके तहत फोन पर कॉल आने के दौरान कॉल करने वाल का नाम स्क्रीन पर दिखाने की व्यवस्था की जाएगी. नए नियम 1 नवंबर से लागू होंगे. हालांकि, यह सुविधा सभी नेटवर्क पर उपलब्ध नहीं होगी.

विज्ञापन

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम

कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन यानी CNAP के तहत जब किसी व्यक्ति के फोन पर कॉल आएगी, तो स्क्रीन पर कॉल करने वाले का नाम भी दिखाई देगा. इससे लोगों को अनजान नंबर से आने वाली कॉल के बारे में फैसला लेने में मदद मिल सकती है. अभी कई बार फोन पर सिर्फ मोबाइल नंबर दिखाई देता है, जिससे यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि कॉल किसी जानने वाले की है या किसी अनजान व्यक्ति की.

विज्ञापन

टेलीकॉम कंपनियां कर रही थीं सुविधा का ट्रायल

इस सुविधा को लागू करने से पहले टेलीकॉम कंपनियां इसका ट्रायल कर रही थीं. अब जारी गाइडलाइंस के मुताबिक 1 नवंबर से इसे अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा. इसका मकसद कॉल करने वाले की पहचान सामने लाना और अनजान कॉल को लेकर लोगों की परेशानी कम करना है. हालांकि, इस सुविधा के काम करने का तरीका नेटवर्क और टेलीकॉम सेवाओं पर निर्भर कर सकता है.

2G और 3G नेटवर्क पर नहीं मिलेगी सुविधा

कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन को लेकर एक जरूरी बात यह है कि यह सुविधा 2G और 3G नेटवर्क पर उपलब्ध नहीं होगी. यानी इन नेटवर्क का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को इसका फायदा नहीं मिल सकेगा. ऐसे में सुविधा का लाभ मिलने के लिए नेटवर्क का प्रकार भी अहम होगा.

विज्ञापन

स्पैम और स्कैम कॉल पहचानने में मिलेगी मदद

फोन की स्क्रीन पर कॉल करने वाले का नाम दिखने से लोगों को स्पैम और स्कैम कॉल पहचानने में मदद मिल सकती है. खासकर उन लोगों के लिए यह सुविधा उपयोगी हो सकती है, जिन्हें दिनभर अनजान नंबरों से कॉल आती हैं. नाम दिखाई देने से कॉल उठाने से पहले उसके बारे में फैसला करना थोड़ा आसान हो सकता है.

नाम दिखने का मतलब कॉल का सुरक्षित होना नहीं

हालांकि, फोन की स्क्रीन पर नाम दिखाई देने का मतलब यह नहीं है कि हर कॉल सुरक्षित ही होगी. इसलिए अनजान कॉल पर किसी के साथ बैंक खाते की जानकारी, OTP या दूसरी निजी जानकारी साझा न करें. अगर कोई व्यक्ति बैंक, सरकारी विभाग या किसी कंपनी का कर्मचारी बनकर संवेदनशील जानकारी मांगता है, तो पहले उसकी पहचान की पुष्टि करें. कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन पहचान में मदद कर सकता है, लेकिन ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहना भी जरूरी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ