‘झोल’ से लेकर ‘पल पल जीना मुहाल’ तक…, इंडियन नहीं, पाकिस्तानी हैं ये 7 गानें, हर रोज रील्स में हैं सुनते
Trending Song: कुछ पाकिस्तानी गाने ऐसे हैं, जो लगता है कि वो इंडियन हैं, लेकिन वो इंडियन नहीं हैं और बेहद पॉपुलर भी हैं. आज हम आपको ऐसे ही सात गानों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में...
Edited By : Nancy Tomar|Updated: Jun 9, 2026 12:11
Share :
pakistani trending Songs. image credit- social media
---विज्ञापन---
Trending Song: आज-कल सोशल मीडिया का दौर है और लोग ज्यादातर समय रील्स स्क्रॉल करने या फिर रील्स बनाने में बिता देते हैं. सोशल मीडिया पर रील्स में कई गाने ऐसे हैं, जो बेहद पॉपुलर हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो गाने इंडियन नहीं हैं, लेकिन फिर भी ट्रेंडिंग हैं. सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने वाले ‘पल पल’, ‘झोल’ और ‘इरादे’ जैसे कई सुपरहिट गाने पाकिस्तानी हैं. आइए आपको बताते हैं इन 7 पाकिस्तानी गानों के बारे में, जिन्हें लोग गलती से इंडियन समझ बैठते हैं.
7 पाकिस्तानी गाने, जो लगते हैं इंडियन
जो तू ना मिला
---विज्ञापन---
इस गाने को असीम अजहर ने अपनी आवाज दी है और इसे यूट्यूब पर 55 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. ये एक नॉन-फिल्मी सिंगल है, जिसे भारतीय म्यूजिक लेबल ‘VYRL ओरिजिनल्स’ के तहत रिलीज किया गया था. इस गाने में एकतरफा प्यार का दर्द और जुदाई को दिखाया गया है. ये एक इमोशनल सॉन्ग है.
कैसी दिल लगी है तू
---विज्ञापन---
ये गाना पाकिस्तानी टीवी सीरीयल ‘मेरी जिंदगी है तू’ का टाइटल ट्रैक था. सीरीयल के साथ-साथ ये गाना इंडिया में भी बहुत फेमस हुआ है. गाने को यूट्यूब पर 55 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. वैसे तो इसे असीम अजहर ने गाया है, लेकिन इसका रीमिक्स वर्जन भी आया है जिसे विजार्डो ने बनाया है.
विशेस
---विज्ञापन---
इस गाने की बात करें तो ये एक बेहद बड़ा सॉन्ग है, जिसमें पाकिस्तान के पॉप आइकन हसन रहीम, मशहूर हिप-हॉप प्रोड्यूसर उमेर और भारत के सिंगर तलविंदर ने एक साथ काम किया था. गाने को 134 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं.
इरादे
---विज्ञापन---
इस गाने की बात करें तो इसे अब्दुल हन्नान और रोवालियो ने अपनी आवाज दी है. ये गाना अब्दुल हन्नान का एक इंडिपेंडेंट सिंगल ट्रैक है, जो बाद में उनकी एल्बम में भी शामिल हुआ था. गाने को 125 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
पल पल जीना मुहाल
---विज्ञापन---
इस गाने के बात करें तो ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि इसे तलविंदर ने गाया है, लेकिन ओरिजिनल गाना पाकिस्तान के अली सूमरो और अफ्यूजिक ने गाया है. इसे 619 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं.
झोल
---विज्ञापन---
इस गाने को अन्नुरल खालिद और मानू ने अपनी आवाज दी है. गाने को यूट्यूब पर 571 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. ये नॉन-फिल्मी गाना है, जो कई लोगों का फेवरेट है.
आपका ही कहना बनता (मजबूर)
---विज्ञापन---
इस गाने की बात करें तो ये एक रोमांटिक गाना है, जिसे 65 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. इस गाने को शेहरयार रेहान और जोहा वसीम ने अपनी आवाज दी है और ये सोशल मीडिया पर बेहद फेमस है.