Box Office Collection: 'है जवानी तो इश्क होना है' ने 5वें दिन छापे करोड़ों में नोट, 'बंदर' लाखों में सिमटी

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bandar Box Office Collection: ‘बंदर’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. दोनों फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bandar Box Office Collection

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bandar Box Office Collection: वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी देओल की ‘बंदर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर भी दोनों फिल्मों में जंग छिड़ी दिख रही है. वहीं अब दोनों फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया पर भी दोनों फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ कम कमाई कर रही है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई कर ली है?

विज्ञापन

‘बंदर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार बॉबी देओल की ‘बंदर’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 40 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 21% है. वहीं फिल्म के शोज 874 है. फिल्म ने 5 दिनों में अब तक 3.15 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 3.76 करोड़ है. भले ही फिल्म की कमाई कम हो रही हो, लेकिन फिल्म की कहानी को हर कोई पसंद कर रहा है और ऑडियंस के दिलों में भी फिल्म छा गई है.

विज्ञापन

‘है जवानी तो इश्क होना है’ का कलेक्शन

वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने 5वें दिन 3.50 करोड़ की कमाई की है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 18% है. फिल्म के शोज 7,565 है. फिल्म ने 5 दिनों में अब तक 31 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 36.92 करोड़ है. वरुण धवन की फिल्म ने दुनिया भर में अब तक 47.42 करोड़ की कमाई कर ली है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट

वहीं ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें वरुण धवन के साथ-साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं. इन तीनों सितारों की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं. इसके साथ ही फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है. वहीं दूसरी ओर बॉबी देओल की ‘बंदर’ में सपना पब्बी, सान्या मल्होत्रा और सबा आजाद लीड रोल में नजर आए हैं. इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ