OTT पर धाक जमाए बैठी है ये 7 एपिसोड वाली थ्रिलर सीरीज, 6 महीने से लगातार कर रही है ट्रेंड, मिली 7.1 IMDb रेटिंग

Netflix Best Thriller Series: इस समय OTT पर यह थ्रिलर सीरीज 6 महीने से ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल है. इसके 7 एपिसोड्स आपका फुल मनोरंजन कर सकते हैं. हर सीन में सस्पेंस और थ्रिल का भयंकर रूप देखने को मिलेगा.

Taskaree web series watch on Netflix
1 / 8
Taskaree web series watch on Netflix

Netflix Best Thriller Series: इस समय OTT पर यह थ्रिलर सीरीज 6 महीने से ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल है. इसके 7 एपिसोड्स आपका फुल मनोरंजन कर सकते हैं. हर सीन में सस्पेंस और थ्रिल का भयंकर रूप देखने को मिलेगा.  

विज्ञापन

OTT पर सस्पेंस-थ्रिलर का तहलका

OTT पर सस्पेंस-थ्रिलर का तहलका2 / 8

अगर आप OTT पर सस्पेंस और थ्रिलर का मजा उठाना चाहते हैं, तो यह सीरीज आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है. इसमें जासूसी, सस्पेंस का तड़का आपको देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

कौन सी है ये सीरीज?

कौन सी है ये सीरीज?3 / 8

इस सीरीज में इमरान हाशमी लीड रोल में हैं. सीरीज के 7 एपिसोड्स का जबरदस्त सस्पेंस देखकर आपके होश उड़ सकते हैं. इसे 7.1 IMDb रेटिंग मिली है. सीरीज का नाम 'तस्करी' (Taskaree: The Smuggler's Web) है.

सस्पेंस और थ्रिलर का तड़का

 सस्पेंस और थ्रिलर का तड़का4 / 8

सीरीज की कहानी मुंबई एयरपोर्ट पर काम करने वाले ईमानदार कस्टम्स अधिकारी अर्जुन मीणा (इमरान हाशमी) के इर्द-गिर्द घूमती है. अर्जुन और उसकी टीम बड़े-बड़े तस्करों से लड़ रही है. मुख्य खलनायक बड़ा चौधरी (शरद केलकर) एक पावरफुल सिंडिकेट चलाता है जो सोना, ड्रग्स और दूसरे सामान की तस्करी करता है.

विज्ञापन

एक्शन और गैंग का रैकेट

 एक्शन और गैंग का रैकेट5 / 8

सीरीज में एक्शन, सस्पेंस और ट्विस्ट भरे हुए हैं. एक फ्लाइट अटेंडेंट प्रिया (जोया अफरोज) भी कहानी में जुड़ती है जो तस्करी के जाल में फंस जाती है. पूरी टीम मिलकर इस बड़े गैंग को पकड़ने की कोशिश करती है. हर एपिसोड में नया खतरा और नया राज खुलता है, जो आपको हर समय रोमांचित करते रहेंगे.

लगातार हो रही ट्रेंड

लगातार हो रही ट्रेंड6 / 8

जब से यह थ्रिलर सीरीज रिलीज हुई है, तब से करीब 6 महीने से लगातार यह सीरीज टॉप ट्रेडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए गुई है. लोग इसे दोस्तों और परिवार के साथ देख रहे हैं.

विज्ञापन

सीरीज की मजबूत स्टार कास्ट

 सीरीज की मजबूत स्टार कास्ट7 / 8

सीरीज में इमरान हाशमी, शरद केलकर, नंदिश संधु, अनुराग सिन्हा, अमृता खानविलकर और ज़ोया अफरोज़ मुख्य भूमिकाओं में हैं, जो अपनी दमदार अदाकारी से सीरीज को और रहस्यमई बना रहे हैं.

कहां देखें यह सीरीज

कहां देखें यह सीरीज8 / 8

इस सीरीज को आप Netflix पर देख सकते हैं. नीजर पांडे की इस दमदार कहानी को दर्शकों से खूब प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. लोग इसे बार बार देखना पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन