Mahindra XUV 3XO CNG: महिंद्रा की नई CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, ट्विन सिलेंडर के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
Mahindra ने अपनी पॉपुलर SUV XUV 3XO का CNG मॉडल लॉन्च कर दिया है. इसमें कंपनी 24.70 km/kg माइलेज का दावा कर रही है. इस SUV का मुकाबला Tata Nexon CNG और Maruti Brezza CNG से होगा. जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Mahindra ने अपनी पॉपुलर SUV XUV 3XO का CNG मॉडल लॉन्च कर दिया है. (Image Credit-MahindraXUV3XO/X)
महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर SUV XUV 3XO का CNG वर्जन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे XUV 3XO ZNG दिया है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है. इस SUV की खास बात इसमें मिलने वाले दो CNG सिलेंडर हैं. बाजार में इसका मुकाबला Tata Nexon CNG और Maruti Suzuki Brezza CNG जैसी गाड़ियों से होगा. बता दें, ये महिंद्रा की पहली CNG गाड़ी है.
विज्ञापन
Mahindra XUV 3XO CNG को कंपनी ने चार वेरिएंट में पेश किया है. इनमें MX Edge, RevX Edge (O), AX5 और RevX A शामिल हैं. इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट के लिए 12.27 लाख रुपये खर्च करने होंगे.
विज्ञापन
Mahindra XUV 3XO CNG के वेरिएंट और कीमत
वेरिएंट
एक्स-शोरूम कीमत
XUV 3XO CNG MX Edge
9.99 लाख रुपये
XUV 3XO CNG RevX Edge (O)
10.79 लाख रुपये
XUV 3XO CNG AX5
11.19 लाख रुपये
XUV 3XO CNG RevX A
12.27 लाख रुपये
कैसा है डिजाइन?
XUV 3XO के CNG वर्जन का डिजाइन पेट्रोल मॉडल जैसा ही रखा गया है. गाड़ी के पिछले हिस्से में ZNG बैजिंग दी गई है, जिससे इसके CNG वर्जन की पहचान की जा सकती है. कंपनी ने इसमें ट्विन CNG सिलेंडर दिए हैं, जो बूट में लगाए गए हैं. इस सेटअप के साथ कंपनी ने SUV को CNG विकल्प में पेश किया है.
SUV में मिलते हैं कई प्रीमियम फीचर्स
Mahindra XUV 3XO CNG में फीचर्स की भी अच्छी लिस्ट मिलती है. इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), पैनोरमिक सनरूफ और इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन भी मिलता है.
विज्ञापन
Dolby Atmos और कनेक्टेड LED टेललाइट्स
इस SUV में तीन स्टीयरिंग मोड Normal, Comfort और Sports दिए गए हैं. इसके अलावा लेदरेट सीटें, Dolby Atmos साउंड, कनेक्टेड LED टेललाइट्स, आगे और पीछे आर्मरेस्ट, रियर वाइपर और ऊंचाई के हिसाब से एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीट बेल्ट भी मिलती हैं.
Not your usual CNG. Not your usual vibe. It’s the XUV 3XO ZNG.
#MahindraXUV3XO #XUV3XO #XUV3XOZNG #OneLifeMakeItZNG https://t.co/d04vlnjbpZ
Mahindra XUV 3XO CNG में सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है. इसमें छह एयरबैग, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, सभी यात्रियों के लिए तीन-पॉइंट सीट बेल्ट और ABS के साथ EBD दिया गया है. इसके अलावा रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
विज्ञापन
1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ CNG का विकल्प
Mahindra XUV 3XO CNG में 1.2 लीटर का TCMPFi टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 110bhp की पावर और 200Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के मुताबिक, यह SUV CNG पर 24.70 km/kg का माइलेज देती है. वहीं, इसे 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में 11.8 सेकंड लगते हैं.
किनसे मुकाबला करेगी XUV 3XO CNG?
Mahindra XUV 3XO CNG का मुकाबला भारतीय बाजार में Tata Nexon CNG और Maruti Suzuki Brezza CNG से होगा. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और 10.25 इंच की दो स्क्रीन जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ऐसे में CNG SUV खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह एक नया विकल्प बनकर आई है. हालांकि, गाड़ी चुनने से पहले इसकी कीमत, फीचर्स, माइलेज और अपनी जरूरतों की तुलना दूसरी SUVs से करना बेहतर रहेगा.