'दृश्यम' से भी ज्यादा भौकाली है Netflix की 2 घंटे 4 मिनट की क्राइम थ्रिलर, वारदात देख मुंह को आ जाएगा कलेजा!

Netflix Crime Thriller Movie: अगर आप भी थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की एक फिल्म इतनी भौकाली है कि इस फिल्म ने 'दृश्यम' को भी पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है. वहीं इसमें ऐसी वारदात देखने को मिलेगी आपका कलेजा मुंह को आ जाएगा. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?

sector 36 movie on netflix
1 / 6

विज्ञापन

फिल्म का नाम

फिल्म का नाम2 / 6

नेटफ्लिक्स की इस पॉपुलर फिल्म का नाम 'सेक्टर 36' है. इस फिल्म में एक से बढ़कर एक थ्रिलर और क्राइम सीन्स हैं, जो आपका दिमाग घूम देंगे. इस फिल्म को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

सच्ची घटना पर आधारित फिल्म

सच्ची घटना पर आधारित फिल्म3 / 6

विक्रांत मैसी स्टारर इस फिल्म में साल 2006 में नोएडा के निठारी कांड के बारे में देखने को मिलता है. इस फिल्म को 13 सितंबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था, वहीं आज भी ये नेटफ्लिक्स की पॉपुलर फिल्म बनी हुई है.

फिल्म के ट्विस्ट एंड टर्न्स

फिल्म के ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 6

आदित्य निम्बालकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में हर मोड़ पर ट्विस्ट एंड टर्न्स होंगे. वहीं इस फिल्म में विक्रांत मैसी की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है और विक्रांत अपने किरदार में पूरी तरह से ढलते नजर आए.

विज्ञापन

'दृश्यम' को भी पछाड़ा!

'दृश्यम' को भी पछाड़ा!5 / 6

फिल्म में बच्चों पर हो रहे अत्याचार की एक खौफनाक कहानी आपको देखने को मिलेगी, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी. अगर आप मजबूत दिल वाले हैं तो ही आप इस फिल्म को देख सकते हैं. इस फिल्म के सस्पेंस से भरे सीन्स ने 'दृश्यम' को भी पछाड़ दिया है.

फिल्म की स्टारकास्ट और आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की स्टारकास्ट और आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

नेटफ्लिक्स की इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विक्रांत मैसी के साथ-साथ दीपक डोबरियाल, आकाश खुराना और दर्शन जरीवाला लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 7.1 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन