Jio Hotstar पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही 7.5 IMDb रेटिंग वाली ये थ्रिलर फिल्म, लीड रोल में दिखी टीवी की संस्कारी बहू
Jio Hotstar Best Psychological Thriller Movie: अगर आप थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर आपके लिए बनी है. इसमें आपको टीवी की संस्कारी बहू की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिलेगी.

Jio Hotstar Best Psychological Thriller Movie: अगर आप थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर आपके लिए बनी है. इसमें आपको टीवी की संस्कारी बहू की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिलेगी.
Jio Hotstar पर ट्रेडिंग फिल्म
2 / 8इस समय Jio Hotstar पर जबरदस्त फिल्म ट्रेंड कर रही है, जिसमें टीवी की संस्कारी बहू अविका गौर ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म ने उनकी धांसू एक्टिंग ने सभी को चौंका दिया है.
कौन सी है फिल्म?
3 / 8इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म का नाम है- 'अग्ली स्टोरी' (Ugly Story). इसमें प्यार में छिपे पागलपन और सनक को दर्शाया है, जिसमें कार्तिक (श्री नंदू द्वारा अभिनीत) नेहा (अविका गोर) के पीछे पड़ जाते हैं.
फिल्म का सस्पेंस और थ्रिलर पोर्शन
4 / 8इस फिल्म का सस्पेंस और थ्रिलर पोर्शन काफी अच्छा है. सनक में एक प्रेमी किस हद तक जा सकता है और क्या कर सकता है. इसमें सबकुछ दिखाया गया है. हर एक सीन आपके रोंगटे खड़े कर देगा.
फिल्म के बारे में
5 / 8फिल्म में जब कार्तिक को नेहा से रिजेक्शन मिलता है, तो उसका प्यार एक खतरनाक जुनून (Obsession) में बदल जाता है. वह नेहा की जिंदगी को एक डरावने सपने जैसा बना देता है, जिसके बाद नेहा इस दलदल और मानसिक प्रताड़ना से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करती है.
अविका गौर का बोल्ड अंदाज
6 / 8इस फिल्म में अविका गौर का बोल्ड अंदाज देखने को मिला. टीवी पर हमेशा पारंपरिक और संस्कारी बहू-बेटी के किरदार निभाने वाली अविका ने इस फिल्म में एक बेहद गंभीर, डार्क और चुनौतीपूर्ण रोल प्ले किया है.
एक्ट्रेस ने बताया अपना एक्सपीरियंस
7 / 8अविका गोर ने एक इंटरव्यू में खुद माना था कि शूटिंग के दौरान पहली बार वे कुछ सीन्स को लेकर काफी असहज (Uncomfortable) हो गई थीं, क्योंकि यह फिल्म समाज की एक कड़वी और डरावनी हकीकत को आईना दिखाती है.
ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल
8 / 8यह फिल्म थिएटर रिलीज के महज 14 दिनों के अंदर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गई. फिल्म जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल भाषाओं में सबटाइटल्स के साथ स्ट्रीम हो रही है, जहां इसे हिंदी बेल्ट के दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं. इसे 7.5 IMDb रेटिंग मिली है.