Peddi Box Office Collection Day 6: सिनेमाघरों में 'पेद्दी' का तूफान जारी! मात्र 6 दिनों में छू लिया 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा
Ram Charan Peddi Box Office Collection: राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है. फिल्म की कमाई हर दिन कई रिकॉर्ड्स तोड़ रही है. मात्र 6 दिनों में फिल्म ने भारत में 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है.

Ram Charan Peddi Box Office Collection: राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है. फिल्म की कमाई हर दिन कई रिकॉर्ड्स तोड़ रही है. मात्र 6 दिनों में फिल्म ने भारत में 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है.
राम चरण की फिल्म 'पेद्दी'
2 / 8राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने सिनेमाघरों में धमाल मचा रखा है. रिलीज के 6 दिन में ही फिल्म ने 200 करोड़ रुपए का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. आइए जानते हैं इसका कुल कलेक्शन.
फिल्म का 6वें दिन का कलेक्शन
3 / 8राम चरण की फिल्म पेद्दी ने 6वें दिन यानी मंगलवार को अभी तक 7.61 करोड़ कमाए हैं. हालांकि, यह आंकड़ा अभी लाइव है. रात होते तक यह 10 करोड़ तक भी पहुंच सकता है.
ओपनिंग में मचाया धमाका
4 / 8फिल्म की ओपनिंग काफी शानदार हुई. पहले दिन ही पेद्दी ने 51 करोड़ की कमाई की. इसके अलावा अगर अभी नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने कुल 170 करोड़ कमाए हैं.
भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार
5 / 8बता दें कि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन में 200 करोड़ के पार हो चुका है. पेद्दी ने यह जादुई आंकड़ा सिर्फ 6 दिनों में छुआ है. तेलुगु और तमिल क्षेत्रों में इस फिल्म को सबसे ज्यादा देखा जा रहा है.
वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आंकड़ा
6 / 8साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और जाह्नवी कपूर स्टारर स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' (Peddi) ने ₹315 करोड़ से अधिक का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है.
पेड्डी कंट्रोवर्सी पड़ी धीमी
7 / 8इस सफलता के बीच पेद्दी फिल्म कंट्रोवर्सी में फंस गई, जब जाह्नवी कपूर के ओवर सेक्शुलाइज दिखाने पर लोगों ने विरोध किया. हालांकि, फिल्म मेकर्स ने इसके लिए सार्वजनिक माफी मांगी और फिल्म से सारे आपत्तिजनक सीन्स हटा दिए.
दर्शकों की प्रतिक्रिया
8 / 8सोशल मीडिया पर 'पेद्दी' की तारीफों के पोस्ट लगातार वायरल हो रहे हैं. थिएटर में तालियां बज रही हैं और सीटियां गूंज रही हैं. राम चरण और जाह्नवी कपूर की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है. बता दें कि यह साथ में उनकी पहली फिल्म है.