Bigg Boss 20: सलमान खान फिर संभालेंगे 'बिग बॉस' की होस्टिंग की कमान, शूटिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट

Bigg Boss 20: टीवी के सबसे बड़ा रियलिटी शो 'बिग बॉस' इस बार अपने 20वें सीजन को लेकर आएगा. वहीं शो से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. मेकर्स ने 20वें सीजन की तैयारियां शुरू कर दी है. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर इस शो को होस्ट करते नजर आएंगे. चलिए जानते हैं शो की शूटिंग कब शुरू होने जा रही है?

bigg boss 20 (5)
1 / 6

Advertisment

सलमान खान करेंगे शो होस्ट

सलमान खान करेंगे शो होस्ट2 / 6

'बिग बॉस 20' की अभी तक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मेकर्स 20वें सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हर बार की तरह ही 20वें सीजन को भी होस्ट करते नजर आएंगे.

विज्ञापन

कब शुरू होगी शूटिंग?

कब शुरू होगी शूटिंग?3 / 6

वहीं सलमान खान इस शो की शूटिंग 21 सितंबर से शुरू करने वाले हैं. हालांकि अभी तक सलमान खान और किसी भी शो के मेकर ने इस शो की ऑफिशियल घोषणा नहीं की है. फैंस को इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है.

कंटेस्टेंट्स से की जा रही बात

कंटेस्टेंट्स से की जा रही बात4 / 6

रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के ऑडिशन भी लेने शुरू कर दिए हैं. वहीं कंटेस्टेंट्स की शॉर्टलिस्टिंग की तैयारियां भी जोरों-शोरों पर हैं. टीवी से लेकर फिल्मी जगत के कई सितारों से इस शो के लिए बातचीत चल रही है.

विज्ञापन

रियलिटी शो के सितारे भी आ सकते हैं नजर

रियलिटी शो के सितारे भी आ सकते हैं नजर5 / 6

वहीं मनोरंजन जगत के अलावा मेकर्स उन सितारों से भी संपर्क कर रहे हैं जो पहले रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार शो में कौन-कौन नजर आने वाला है.

टीवी का नंबर 1 रियलिटी शो

टीवी का नंबर 1 रियलिटी शो6 / 6

बता दें अभी तक शो के 19 सीजन आ चुके हैं. इन सभी सीजन्स ने फैंस को खूब एंटरटेन किया है. सलमान खान भी सालों से इस शो के साथ जुड़े हुए हैं और ये ही वजह है कि ये शो टीवी का नंबर 1 रियलिटी शो कहलाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन