Bigg Boss Telugu 10: किसी महल से कम नहीं 'बिग बॉस' का घर, लग्जरी सेटअप ने जीता फैंस का दिल; देखें इनसाइड फोटोज

Bigg Boss Telugu 10 House Photos: 'बिग बॉस तेलुगु' अपना 10वां सीजन लेकर आ गया है. शो का पहला प्रोमो जारी कर दिया गया है. वहीं 'बिग बॉस' के घर की इनसाइड फोटोज भी सामने आ गई हैं. इन लग्जरी फोटोज पर फैंस का दिल अटका रह गया है. सोशल मीडिया पर भी बिग बॉस के लग्जरी हाउस की इनसाइड फोटोज काफी वायरल हो रही हैं.

bigg boss telugu 10 house photos viral
1 / 7

विज्ञापन

'बिग बॉस' के घर की इनसाइड फोटोज वायरल

'बिग बॉस' के घर की इनसाइड फोटोज वायरल2 / 7

शो की ऑफिशियल प्रीमियर डेट से पहले ही बिग बॉस हाउस के घर की लग्जरी फोटोज वायरल हो गई हैं. इन फोटोज में लग्जरी बेडरूम से लेकर लग्जरी किचन तक की फोटोज शामिल हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

इन रंगों से सजा 'बिग बॉस' का घर

इन रंगों से सजा 'बिग बॉस' का घर3 / 7

'बिग बॉस तेलुगु 10' में इस बार गुलाबी, बैंगनी और सुनहरे रंग के चटख शेड्स मौजूद हैं. लिविंग रूम में फूलों वाले वॉलपेपर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. वहीं लिविंग रूम की वॉल पर पक्षियों के डिजाइन भी बने हुए हैं.

बेडरूम में रंगीन बिस्तर

बेडरूम में रंगीन बिस्तर4 / 7

वहीं बेडरूम की थीम भी इसी पर आधारित है. बेड रूम में रंगीन बिस्तर नजर आ रहे हैं. वहीं बेड रूम की वॉल पर भी फूलों से सजे वॉलपेपर लगे हुए हैं. बिग बॉस के घर का बेडरूम हमेशा से ही यूनिक रहा है और इस बार भी मेकर्स ने रूम को कुछ अलग ही बनाया है.

विज्ञापन

शो की थीम

शो की थीम5 / 7

हाल ही में मेकर्स ने शो का प्रोमो भी जारी कर दिया है. इस दौरान शो के थीम से भी पर्दा उठ चुका है. इस बार 'बिग बॉस तेलुगु 10' की थीम 'दशावतारम' है. जो दस अवतार को दर्शाती नजर आती है.

शो कौन करेगा होस्ट?

शो कौन करेगा होस्ट?6 / 7

वहीं प्रोमो में शो के होस्ट नागार्जुन अक्किनेनी भी नजर आ रहे हैं. इस बार फिर अपनी होस्टिंग से एक्टर ऑडियंस का दिल जीतते नजर आएंगे. वहीं काफी सालों से नागार्जुन इस शो की कमान संभाले हुए हैं.

विज्ञापन

शो की टैगलाइन

शो की टैगलाइन7 / 7

प्रोमो में मेकर्स ने शो की टैगलाइन का भी खुलासा कर दिया गया है. इस सीजन की टैगलाइन है, 'खेल में कोई चुनौती नहीं, खेल ही चुनौती है.' इसका मतलब है कि इस बार शो में बड़े ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलने वाले हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन