हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: Jasmin Bhasin की अचानक बिगड़ी तबीयत, Dubai में अस्पताल में हुईं भर्ती

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोट से बड़ी ताजा अपडेट्स मिलेंगी.

विज्ञापन

Live Updates

23:04 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 56 की उम्र में सुनीता आहूजा करेंगी एक्टिंग डेब्यू

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप: सच या सजा' का हिस्सा बनी है. उन्होंने हाल ही में खुलासा किया है कि वो अपने बेटे यशवर्धन के साथ एक्टिंग में अपना कदम रखने वाली है. पढ़िए पूरी खबर...

22:22 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: रिलीज से पहले विवादों में घिरी Shraddha Kapoor की फिल्म Eetha

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ईठा' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है. लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

21:46 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Jasmin Bhasin की अचानक बिगड़ी तबीयत

जैस्मिन भसीन अपने जन्मदिन को खास और यादगार बनाने के लिए वो अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ दुबई गई थी. लेकिन उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

21:15 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Raakh से 10 गुना ज्यादा खतरनाक हैं ये 5 सीरीज

ओटीटी पर इन दिनों अली फजल और सोनाली बेंद्रे की सीरीज राख जमकर देखी जा रही है. यह सीरीज इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म Prime Video पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. लेकिन आज हम आपको 5 ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो राख सीरीज को कड़ी टक्कर दे सकती है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

20:50 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Special 26 से 1000 गुना ज्यादा तगड़ी है 2 घंटे 16 मिनट की ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म

इन दिनों ओटीटी पर सस्पेंस और थ्रिलर से लेकर कई जॉनर वाली फिल्में रिलीज की जा रही है, जो लोगों को अपना दीवाना बना रहा हैं. आज हम भी एक ऐसी ही मूवी लेकर आए हैं, जिसमें आपको भर-भरकर सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

20:10 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम' और 'महाराजा' की भी बाप निकली 134 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म

अगर आपको भी सस्पेंस, थ्रिलर और क्राइम वाली सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसे देखने के बाद आपको 'दृश्यम' और 'महाराजा' जैसा फिल्म भी फीकी लगने लगेगी. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:24 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Sunita Ahuja ने Govinda के अफेयर्स पर किया चौंकाने वाला खुलासा

Lock Up 2 का आगाज 27 जून को कर दिया गया है, इस रियलिटी शो को रितेश देशमुख और फराह खान कर रही हैं. यह शो शुरु होते है शॉकिंग शो बन गया है. इस शो में सुनीता आहूजा ने भी अपने गोविंदा के बारे कई खुलासे किए, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर...

19:01 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Madhuri Dixit की इस फिल्म ने Netflix पर मचाया तहलका, टॉप 10 में कर रही है राज

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का अपना अलग फैनबेस है और उनकी फिल्मों को भी लोगों का बेहद प्यार मिलता है. माधुरी की एक फिल्म नेटफ्लिक्स पर लगातार ट्रेंड कर रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

19:00 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'वो खतरों के...', रोहित शेट्टी को बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने पर सोनू सूद ने दिया रिएक्शन

रोहित शेट्टी को हाल ही में धमकी भरा एक कॉल आया है, जिसमें आरोपी ने साफ कहा कि अगर रोहित मांगी गई रकम नहीं देते हैं, तो इस बार उन्हें सीधे निशाना बनाया जाएगा. अब इसे लेकर सोनू सूद ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा है कि रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी हैं और टेंशन की कोई बात नहीं है, सब ठीक है. बता दें कि कुछ महीनों पर रोहित के घर पर फायरिंग का मामला भी सामने आया था. अब पुलिस इसकी जांच कर रही है.

18:29 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Jio Hotstar पर टॉप 2 में ट्रेंड कर रही 8 एपिसोड की ये रोमांटिक-थ्रिलर सीरीज

OTT पर इन दिनों कई सारी नई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई है, जो इन दिनों ट्रेंड कर रही है. आप भी ओटीटी पर नया कंटेंट तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको 8 एपिसोड की एक सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप वीकेंड पर देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

18:09 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Gaurav Khanna से कितनी छोटी हैं Akansha Chamola, दोनों में कौन ज्यादा अमीर?

टीवी एक्टर गौरव खन्ना और अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने अलग होने का फैसला किया है. इस फैसले ने दोनों के फैंस को हैरान कर दिया है. इस बीच अब ये सवाल उठ रहा है कि दोनों में ज्यादा अमीर कौन है और इनमें उम्र का कितना फासला है? पढ़ें पूरी खबर...

17:23 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: कनिका मान ने शेयर की अपनी खूबसूरत फोटोज

कनिका मान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. कनिका की इन फोटोज को देखने के बाद यूजर्स ने उनकी तारीफ भी की है.

17:13 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Trisha Krishnan के साथ किया डिनर, फिर कुछ घंटों बाद आई मौत की खबर

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर, डायरेक्टर और स्क्रीनप्ले लेखक के. भाग्यराज के निधन पर तृषा कृष्णन ने दुख जताया है. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है? पढ़ें पूरी खबर...

16:11 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: आखिर क्यों गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ रहे Salman Khan, अब कहां रहेंगे भाईजान?

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने की खबरों ने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही लोगों के मन में ये भी सवाल है कि इतने सालों बाद सलमान खान क्यों गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ना चाहते हैं? आइए जानते हैं इसकी पीछे की वजह... पढ़ें पूरी खबर...

15:23 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, जिसकी बेटी से भी 6 साल छोटी है वाइफ, पहचाना?

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक कमाल का एक्टर और विलेन हैं, जिन्होंने अपने काम से दर्शकों के दिलों पर राज किया है. आज हम आपको एक ऐसे ही विलेन के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने चार बार शादी की है. आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

14:13 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड का वो डायरेक्टर, जो कभी IT कंपनी में करता था नौकरी, पहचाना?

बॉलीवुड के कई डायरेक्टर ऐसे हैं, जिन्होंने बेहद मेहनत की है और आउटसाइडर होने के बाद भी उन्होंने अपनी एक अलग जगह बनाई है. आज हम आपको एक ऐसे ही डायरेक्टर के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

13:25 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: एयरपोर्ट पर नजर आए ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कपल को एयरपोर्ट पर देखा गया. वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने इस पर जमकर प्यार लुटाया और कपल की तारीफ की.

13:03 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Rohit Shetty को मिली धमकी पर क्राइम ब्रांच का क्या कहना?

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी को लेकर फैंस फिर से टेंशन में आ गए हैं. रोहित शेट्टी को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. आइए जानते हैं कि मामले पर मुंबई क्राइम ब्रांच का क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...

12:21 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Kriti Sanon का क्या सच में हुआ ब्रेकअप?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के ब्रेकअप की अफवाहों ने हर किसी को हैरान कर दिया है. इंटरनेट पर बेहद तेज चर्चा हो रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है. आइए जानते हैं इन अफवाहों का सच क्या है? पढ़ें पूरी खबर...

12:04 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: कितने सालों से गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे हैं Salman Khan?

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर चर्चा हो रही है कि सलमान अपने घर यानी 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' छोड़ने वाले हैं. सालों बाद सलमान खान अपने घर को शिफ्ट करने के मूड़ में नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर भाईजान कितने सालों से 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' में रह रहे थे? पढ़ें पूरी खबर...

11:57 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Zee5 पर फ्री में देखें ये धमाकेदार फिल्में

Zee5 पर आप टॉप फिल्मों को फ्री में देख सकते हैं. इनमें कॉकटेल, झुंड, सिम्बा, 14 फेरे, भैया जी, साइलेंस 2 और डिटेक्टिव शेरदिल जैसी फिल्में शामिल हैं. फैमिली के साथ देखने के लिए ये फिल्में परफेक्ट चॉइस हैं. पढ़िए पूरी खबर

11:24 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'लापता लेडीज' फेम एक्टर संग हुई धोखाधड़ी, रोते हुए सुनाई आपबीती!

'लापता लेडीज' फेम एक्टर सतेंद्र सोनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है. एक्टर ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि उनके साथ एक डायरेक्टर ने धोखाधड़ी की है. शूटिंग कराने के बाद उनकी फीस नहीं दी है.

10:57 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग बनी रितेश देशमुख की फिल्म

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेडिंग फिल्म का नाम 'राजा शिवाजी' है. रितेश देशमुख की ये ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है और इसने रिलीज होते ही टॉप 2 में अपनी जगह बना ली है. वहीं बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे भी छोड़ दिया है. पढ़िए पूरी खबर

10:34 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'प्रहार' का टीजर देख राजकुमार राव के फैन हुए उज्जवल निकम

राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म 'प्रहार' के टीजर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है. इस फिल्म में राजकुमार राव वकील उज्जवल निकम का किरदार निभा रहे हैं. वहीं अब उज्जवल निकम ने फिल्म के टीजर को देख राजकुमार राव की तारीफ की है.

10:00 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'वेलकम टू द जंगल' के अनाउंसमेंट वीडियो में दिखे ये सितारे, लेकिन फिल्म से रहे गायब

'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में छाई हुई है. वहीं अब वो सितारे चर्चाओं में आ गए हैं जो फिल्म की अनाउंसमेंट वीडियो में तो दिखाई दिए, लेकिन फिल्म से गायब रहे. इनमें संजय दत्त, मीका सिंह और शारिब हाशमी जैसे सितारे शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

09:29 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: विवियन डीसेना का बर्थडे

टीवी के सुपरस्टार विवियन डीसेना आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी एक्टर छाए हुए हैं.

08:59 (IST) 28 Jun 2026

Lock Up Season 2 के विनर को मिलने वाली प्राइम मनी हुई रिवील

फराह खान और रितेश देशमुख का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है. प्रीमियर में फराह खान और रितेश देशमुख ने खुलासा करते हुए कहा है कि 15 कंटेस्टेंट्स में से जो भी इस शो का विनर बनेगा उसे 1 करोड़ की प्राइज मनी मिलेगी. पढ़िए पूरी खबर

08:34 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर छाया 'लॉक अप 2'

नेटफ्लिक्स पर 'लॉक अप 2' रिलीज होते ही छा गया है. ये शो नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं शो के चर्चे सोशल मीडिया पर भी खू्ब हो रहे हैं. फैंस इस शो की थीम को काफी पसंद कर रहे हैं और कंटेस्टेंट्स का गेम देखने के लिए भी काफी एक्साइटेड हैं.

08:00 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम एक्टर को प्यार में मिला धोखा, Lock Upp 2 में किया खुलासा

'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम हर्षद चोपड़ा भी 'लॉक अप 2' का हिस्सा बन चुके हैं. हर्षद ने बताया कि साल 2010 में जब वो इंडस्ट्री में नए-नए थे तो उनकी एक गर्लफ्रेंड थी जिसने उन्हें धोखा दिया. पढ़िए पूरी खबर

07:33 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'कॉकटेल 2' ने अब तक कितनी की कमाई?

शाहिद कपूर स्टारर 'कॉकटेल 2' की कमाई में वीकेंड पर उछाल देखने को मिला. फिल्म ने 9वें दिन 4.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 78.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 93.97 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में शाहिद कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 120.72 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई कर ली है.

06:58 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में दूसरे दिन तगड़ा उछाल देखने को मिला. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 39 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 46.80 करोड़ है. वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 57.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है.

06:40 (IST) 28 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Don 3 विवाद में रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे सुनील शेट्टी

रणवीर सिंह इन दिनों 'डॉन 3' विवाद को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. वहीं अब इस मामले पर सुनील शेट्टी ने भी अपनी राय रखी है. इस मुद्दे पर बात करते हुए सुनील शेट्टी ने रणवीर सिंह को सपोर्ट किया. साथ ही उन्होंने फेडरेशन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें कोई हक नहीं है कि वो किसी पर बैन लगा दें. वहीं फरहान अख्तर के बारे में बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि दोनों काफी समझदार हैं और दोनों साथ में बैठे तो कमाल कर सकते हैं.

23:39 (IST) 27 Jun 2026

Entertainment News LIVE: मिर्जापुर: द मूवी के टीजर को यूट्यूब पर मिले इतने व्यूज

कालीन भैया, मुन्ना त्रिपाठी और गुड्डू पंडित 'मिर्जापुर: द मूवी' के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. यह मूवी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस मूवी का टीजर 25 जून को रिलीज किया गया था. इन दिनों यह टीजर यूट्यूब पर नंबर- 1 पर ट्रेंड कर रही है. इस टीजर को यूट्यूब पर 3 करोड़ 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

23:06 (IST) 27 Jun 2026

Entertainment News LIVE: गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ले रहे हैं तलाक

टीवी की मशहूर अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप' सीजन 2 के प्रीमियर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसकी उन्होंने कहा कि मेरा और गौरव खन्ना का तलाक हो रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

22:13 (IST) 27 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Rohit Shetty को फिर मिली जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर कुछ महीने पहले ही फायरिंग हुई थी. हालांकि, अब खबर आ रही है कि रोहित शेट्टी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. पढ़िए पूरी खबर...

21:28 (IST) 27 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Rajamouli का खुलासा, Baahubali पहले थी घाटे का सौदा!

साउथ के मशहूर डायरेक्टर राजामौली ने फिल्म बाहुबली को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. 'बाहुबली' फ्रैंचाइजी दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रैंचाइजी बनी थी. लेकिन यह सफर इतना भी आसान नहीं रहा था. पढ़िए पूरी खबर...

20:48 (IST) 27 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 1600 गानों में सीटी बजाकर मशहूर हुआ था ये कलाकार

बॉलीवुड में आज तक कई सारे गाने रिलीज हुए हैं, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आए हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कलाकार के बारे में बताएंगे, जिसने लगभग 1600 गानों में अपनी सीटी का बैकग्राउंड म्यूजिक दिया है, जिसमें से कई गाने आईकॉनिक साबित हुए हैं. पढ़िए पूरी खबर...

19:45 (IST) 27 Jun 2026

Entertainment News LIVE: सलमान खान छोड़ देंगे गैलेक्सी अपार्टमेंट?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कथित तौर पर अपना घर बदलने वाले हैं. भाईजान गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़कर कहीं और शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं. चलिए जानते है क्या है पूरा मामला. पढ़िए पूरी खबर...

18:54 (IST) 27 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Scam 1992 से 100 ज्यादा भौकाली हैं ये 4 सीरीज

अगर आपको भी ओटीटी पर 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' पसंद आई है और आप इस तरह की और सीरीज तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको 4 ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे देखने के बाद आप Scam 1992 को भूल जाएंगे. चलिए जानते हैं इन सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

17:59 (IST) 27 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 1 से 7 जुलाई के बीच Netflix पर रिलीज होंगी ये 5 फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

अगर आपको भी ओटीटी पर नई फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको 5 शानदार फिल्म-सीरीज के बारे में बताएंगे, जिन्हें 1 जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

17:00 (IST) 27 Jun 2026

Entertainment News LIVE: दुनियाभर में नंबर-1 बनी 8 एपिसोड की ये Crime Thriller सीरीज

आज के समय में हर कोई ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं. यही कारण है कि इन दिनों डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई जोनर की फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. अगर आप भी वीकेंड पर देखने के लिए कोई सीरीज तलाश रहे हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट होने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

16:08 (IST) 27 Jun 2026

Entertainment News LIVE: सलमान खान-वामशी पेडिपल्ली की मेगा एक्शन फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

Salman Khan Film: बॉलीवुड सुपरस्टार दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. इस मूवी में भाईजान के साथ नयनतारा लीड रोल में नजर आने वाली है. इस मूवी के लिए सलमान खान ने वामशी पेडिपल्ली से हाथ मिलाया है. हालांकि, अब मूवी को लेकर एक बड़ा अपडेट भी सामने आया है. पढ़िए पूरी खबर...

14:53 (IST) 27 Jun 2026

Entertainment News LIVE: अल्लू अर्जुन संग 'राका' में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना!

अल्लू अर्जुन की 'राका' में रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस जल्द ही शूटिंग शुरू करने जा रही हैं. हालांकि अभी तक इस खबर पर किसी भी स्टारकास्ट ने कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है.

14:25 (IST) 27 Jun 2026

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही 'ब्लास्ट'

नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर 'ब्लास्ट' मूवी ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में अर्जुन, अभिरामी, प्रीति मुखुंधन और जॉन कोकेन लीड रोल में हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है. इस फिल्म को सुभाष के. राज ने डायरेक्ट किया है.

14:08 (IST) 27 Jun 2026

Entertainment News LIVE: जियोहॉटस्टार पर छाई 10 फिल्में और सीरीज

जियोहॉटस्टार पर नई-नई फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्में और सीरीज परफेक्ट चॉइस हैं. इनमें आपको एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी की भी भरपूर डोज मिलेगी. इसमें 'धुरंधर' से लेकर 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' तक शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

13:19 (IST) 27 Jun 2026

Entertainment News LIVE: माहिका शर्मा संग हार्दिक पांड्या ने रचाई शादी?

सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की शादी की खबरें तब सुर्खियों में आईं, जब एक वायरल फोटो में माहिका शर्मा को माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगाए देखा गया. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कपल के फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

12:39 (IST) 27 Jun 2026

Entertainment News LIVE: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' की 5 खूबियां

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. रिलीज होते ही फिल्म सोशल मीडिया चर्चाओं में आ गई है. फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म की स्टारकास्ट तक को देख फैंस काफी इंप्रेस हो गए हैं. पढ़िए पूरी खबर

12:02 (IST) 27 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'आवारापन 2' के टीजर की रिलीज डेट आई सामने!

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' के टीजर की रिलीज डेट सामने आ गई है. फिल्म का टीजर 29 जून को रिलीज होने जा रहा है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स 29 जून को फिल्म के टीजर की पहली झलक दिखाने जा रहे हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस पर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है.

11:30 (IST) 27 Jun 2026

Entertainment News LIVE: K Bhagyaraj का 73 की उम्र में हुआ निधन

तमिल इंडस्ट्री के फेमस फिल्ममेकर K Bhagyaraj का 73 की उम्र में निधन हो गया है. डायरेक्टर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

11:05 (IST) 27 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'वेलकम टू द जंगल' में 22 साल बाद अक्षय संग काम करने पर रवीना टंडन ने तोड़ी चुप्पी

रवीना टंडन ने हाल ही में एएनआई से बातचीत करते हुए अक्षय कुमार संग 22 साल बाद काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया. एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि इतने सालों बाद उनके साथ काम करना मुझे बहुत अच्छा लगा. वो आज भी नहीं बदले हैं. अक्षय कुमार काफी मेहनती हैं और अपने काम के लिए काफी डेडिकेटेड हैं. पढ़िए पूरी खबर

10:46 (IST) 27 Jun 2026

Entertainment News LIVE: दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.85 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 37.77 करोड़ की कमाई की है.

10:02 (IST) 27 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Eetha का टीजर देख श्रद्धा कपूर की फैन हुईं अनीत पड्डा

श्रद्धा कपूर की Eetha का टीजर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वहीं अब फिल्म का टीजर देख अनीत पड्डा भी श्रद्धा कपूर की फैन हो गईं. इंस्टाग्राम पर अनीत ने श्रद्धा कपूर के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया.

09:23 (IST) 27 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Welcome To The Jungle के सितारों की फीस से उठा पर्दा!

अक्षय कुमार से लेकर सुनील शेट्टी तक फिल्म के सितारों की फीस रिवील हो गई है. रवीन टंडन ने 2 करोड़, सुनील शेट्टी ने 4 करोड़ और अक्षय कुमार ने 90 करोड़ की फीस ली थी. वहीं और भी सितारों की फीस सामने आई है. पढ़िए पूरी खबर

09:02 (IST) 27 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'कॉकटेल 2' ने कितनी की कमाई?

'कॉकटेल 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने 8 दिनों में 74.75 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 89.17 करोड़ रहा. 8 दिनों में फिल्म ने अब तक 114.67 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ-साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं.

08:37 (IST) 27 Jun 2026

Entertainment News LIVE: यूट्यूब से बॉलीवुड तक की बनी स्टार

यूट्यूब से बॉलीवुड तक में छाने वाली ये हसीना कोई और नहीं बल्कि प्राजक्ता कोली है. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब से की थी. वहीं देखते ही देखते प्राजक्ता यूट्यूब की बड़ी स्टार बन गई और हर किसी के दिल पर छा गईं. पढ़िए पूरी खबर

08:04 (IST) 27 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'वेलकम टू द जंगल' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. पेड प्रीव्यू शो में फिल्म ने 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 22.50 करोड़ रहा. दुनियाभर में फिल्म ने पहले ही दिन 29 करोड़ की कमाई कर ली है.

07:28 (IST) 27 Jun 2026

Entertainment News LIVE: प्राजक्ता कोली का बर्थडे

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने वालीं प्राजक्ता कोली आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने शुरुआती करियर में यूट्यूब पर कंटेंट बन ऑडियंस का दिल जीता. वहीं इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और आज वो एक जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस बन गई हैं. सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस के खूब चर्चे हैं. वहीं अब एक्ट्रेस के फैंस उनकी फेमस सीरीज 'मिसमैच्ड' के नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं.

07:05 (IST) 27 Jun 2026

Entertainment News LIVE: एस एस राजामौली ने बताया कब खत्म होगी 'वाराणसी' की शूटिंग?

प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू स्टारर 'वाराणसी' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म के डायरेक्टर एस एस राजामौली ने बताया है कि शूटिंग सितंबर-अक्टूबर में खत्म होने जा रही है. इसके बाद फिल्म की एडिटिंग का काम जारी रहेगा. अब इस खबर से फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है. इसके साथ ही ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. सोशल मीडिया पर अब महेश बाबू के फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर क्रेज दिखाई दे रहा है.

Entertainment News: जैस्मिन भसीन आज यानी 28 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं, इस दिन को खास और यादगार बनाने के लिए वो अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ दुबई गई थी. लेकिन वहां अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इस बात की जानकारी उनके बॉयफ्रेंड अली ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है.

‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में दूसरे दिन तगड़ा उछाल देखने को मिला. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 39 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 46.80 करोड़ है. वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 57.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है.

यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन की धुआंधार कमाई, Cocktail 2 के कलेक्शन में भी आया उछाल

विज्ञापन

‘कॉकटेल 2’ ने अब तक कितनी की कमाई?

शाहिद कपूर स्टारर ‘कॉकटेल 2’ की कमाई में वीकेंड पर उछाल देखने को मिला. फिल्म ने 9वें दिन 4.25 करोड़ की कमाई की. 9वें दिन फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 24% रही. वहीं फिल्म के शोज 3,946 रहे. भारत में फिल्म ने 78.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 93.97 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में शाहिद कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 120.72 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई कर ली है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola