Welcome To The Jungle के सितारों की फीस से उठा पर्दा! अक्षय कुमार से सुनील शेट्टी तक, किसने कितनी वसूली रकम?

Welcome To The Jungle Stars Fees: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में छाई हुई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की फीस भी रिवील हो गई है. अक्षय कुमार से लेकर सुनील शेट्टी तक फिल्म के सितारों ने कितनी फीस ली है चलिए इस बारे में डिटेल में जानते हैं.

Welcome To The Jungle Stars Fees
1 / 8

विज्ञापन

रवीना टंडन

रवीना टंडन2 / 8

रवीन टंडन फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की काम की काफी तारीफ भी हो रही है. वहीं एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार रवीना टंडन ने इस फिल्म के लिए 2 करोड़ की फीस ली है.

विज्ञापन

दिशा पाटनी

दिशा पाटनी3 / 8

दिशा पाटनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के ऑपोजिट नजर आ रही हैं. फिल्म में दिशा के डांस मूव्स भी देखने को मिलते हैं, जो फैंस को काफी अच्छे भी लगे. वहीं इस फिल्म में एक्ट्रेस ने 2.5 करोड़ की फीस ली है.

अरशद वारसी

अरशद वारसी4 / 8

अरशद वारसी की फीस से भी पर्दा उठ गया है. सोशल मीडिया पर अरशद वारसी की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है. इस फिल्म में एक्टर ने 2 करोड़ रुपये की फीस ली है. वहीं फिल्म में अरशद वारसी की कॉमेडी ने ऑडियंस को खूब हंसाया.

विज्ञापन

लारा दत्ता

लारा दत्ता5 / 8

लारा दत्ता भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाती नजर आ रही हैं. फिल्म में लारा की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है. वहीं इस फिल्म के लिए लारा दत्ता ने 2 करोड़ की फीस ली है. वहीं फैंस ने अक्षय कुमार के साथ लारा दत्ता को स्क्रीन पर काफी समय बाद देखा.

जैकलीन फर्नांडिस

जैकलीन फर्नांडिस6 / 8

जैकलीन फर्नांडिस भी 'वेलकम टू द जंगल' में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन करती नजर आ रही हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने 2.5 करोड़ की मोटी रकम वसूली. वहीं फिल्म में उन्होंने अपनी कॉमेडी से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया.

विज्ञापन

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार7 / 8

फिल्म के लीड एक्टर अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए 90 करोड़ की मोटी रकम वसूली. वहीं अक्षय कुमार ने इस फिल्म में सभी सितारों से ज्यादा फीस ली है. सोशल मीडिया पर भी एक्टर की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी8 / 8

सुनील शेट्टी भी इस फिल्म में लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म के लिए सुनील शेट्टी ने 4 करोड़ की मोटी रकम वसूली है. वहीं सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी के लुक्स और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन