Madhuri Dixit की इस फिल्म ने Netflix पर मचाया तहलका, टॉप 10 में कर रही है राज, आपने देखी?
Madhuri Dixit Film: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का अपना अलग फैनबेस है और उनकी फिल्मों को भी लोगों का बेहद प्यार मिलता है. माधुरी की एक फिल्म नेटफ्लिक्स पर लगातार ट्रेंड कर रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में...

मां बहन फिल्म
2 / 7हम माधुरी की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि 'मां-बहन' है. माधुरी की ये फिल्म 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और तबसे ही ये ट्रेंडिंग में बनी हुई है.
टॉप 10 में कर रही ट्रेंड
3 / 7माधुरी की ये फिल्म टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है और 6वें नंबर पर बैठी है. इस फिल्म को अभी भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है और यही वजह है कि ये टॉप 10 से बाहर निकलने का नाम नहीं ले रही है.
फिल्म की कहानी
4 / 7इस फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी एक साहसी सिंगल मदर और उसकी दो बेटियों की है, जिनकी रसोई में अचानक एक लाश मिल जाती है और फिर वो खुद को अजीबोगरीब परिस्थितियों और झूठ के जाल में फंस जाती हैं.
फिल्म की स्टारकास्ट
5 / 7इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के अलावा तृप्ति डिमरी, धारणा दुर्गा और रवि किशन ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म दर्शकों को पसंद आई है और अभी भी ट्रेंड में है.
आईएमडीबी रेटिंग
6 / 7वहीं, अगर इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 5.5 की रेटिंग मिली है. ये एक ब्लैक-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है.
कहां देखें
7 / 7अगर आप भी माधुरी के फैन हैं और आपने भी इस फिल्म को नहीं देखा है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. अगर आपने फिल्म देखनी शुरू की तो इसको खत्म करके ही दम लेंगे.