कितने सालों से गैलेक्सी में रह रहे हैं Salman Khan? सालों पहले भी आ चुकी अपार्टमेंट छोड़ने की खबर

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर चर्चा हो रही है कि सलमान अपने घर यानी 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' छोड़ने वाले हैं. सालों बाद सलमान खान अपने घर को शिफ्ट करने के मूड़ में नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर भाईजान कितने सालों से 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' में रह रहे थे?

Galaxy apartment
1 / 7
Galaxy apartment. image credit- social media

विज्ञापन

सलमान खान

सलमान खान 2 / 7

सलमान खान अपनी पूरी फैमिली के साथ घर शिफ्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं. सलमान और उनके परिवार के लिए ये शिफ्टिंग आसान नहीं होगी क्योंकि खान परिवार दशकों से 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' में रह रहा है.

विज्ञापन

परिवार के साथ रहते हैं सलमान खान

परिवार के साथ रहते हैं सलमान खान3 / 7

सलमान खान के पिता सलीम खान पहले इंदौर में रहा करते थे. फिर वो एक्टर बनने के लिए मुंबई आए और यहीं पर रहने लगे. साल 2019 में सलीम खान ने नीलेश मिश्रा को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वो गैलेक्सी अपार्टमेंट में साल 1973 से रह रहे हैं. उन्होंने आगे बताया था कि अब कहीं पर जाने का दिल नहीं होता और जब मैं ही कहीं नहीं जाता, तो सलमान भी हमारे साथ ही यहां पर रहता है.

कितने साल से रह रहे

कितने साल से रह रहे4 / 7

सलमान खान की फैमिली 53 साल से 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' में रह रही है. ऐसे में यहां से घर शिफ्ट करना ना सिर्फ सलमान खान बल्कि उनके परिवार के लिए भी बिल्कुल आसान नहीं होगा, लेकिन ऐसी ही चर्चा हो रही है कि सलमान खान अपने परिवार के साथ घर शिफ्ट कर सकते हैं.

विज्ञापन

पहले भी आ चुकी है ऐसी खबर

पहले भी आ चुकी है ऐसी खबर5 / 7

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब सलमान खान के घर शिफ्ट करने की चर्चा सुनने को मिली है. जी हां, कई सालों पहले भी सलमान और उनके परिवार के गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने की खबरें आई थीं. दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक तब सलीम ने कहा था कि ये खबर झूठी हैं और पूरी तरह से गलत है.

सलीम खान को है लगाव

सलीम खान को है लगाव6 / 7

गौरतलब है कि सलमान खान के पिता सलीम खान को इस जगह से बेहद प्यार है. एक बार सलीम खान ने कहा था कि अगर मैं इस घर से निकल गया, तो मेरा दिल बहुत रोएगा, मैं खुश नहीं रह पाऊंगा.

विज्ञापन

गैलेक्सी अपार्टमेंट

गैलेक्सी अपार्टमेंट7 / 7

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की बात करें तो ये एक आठ मंजिला बिल्डिंग है जो मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट में बायरामजी जीजाभोय रोड, बांद्रा बैंडस्टैंड के सामने स्थित है. इस अपार्टमेंट में सलमान खान, उनके माता-पिता और अन्य कई परिवार भी रहते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन