Welcome To the Jungle के अनाउंसमेंट वीडियो में दिखे ये 5 सितारे, लेकिन फिल्म से रहे गायब; जानें कौन-कौन

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2 दिनों में ताबड़तोड़ कमाई कर ली है और फिल्म के सितारों की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है. आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो 'वेलकम टू द जंगल' की अनाउंसमेंट वीडियो में तो दिखाई दिए, लेकिन फिल्म से गायब रहे.

welcome to the jungle 5 Actors
1 / 6

विज्ञापन

संजय दत्त

संजय दत्त2 / 6

बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो में संजय दत्त ने सारी लाइमलाइट लूट ली थी, लेकिन फिल्म में संजय दत्त कहीं नजर ही नहीं आए. संजय दत्त को फिल्म में ना देख पाने फैंस के लिए निराशाजनक रहा.

विज्ञापन

मीका सिंह

मीका सिंह3 / 6

पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को भी 'वेलकम टू द जंगल' की अनाउंसमेंट वीडियो में स्पॉट किया गया था. वहीं मीका सिंह फिल्म में नहीं दिखाई दिए. हालांकि मीका सिंह के भाई और फेमस सिंगर दलेर मेहंदी को फिल्म में मजेदार रोल प्ले करते हुए देखा गया.

राहुल देव

राहुल देव4 / 6

राहुल देव का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इन्हें भी फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो में देखा गया था, लेकिन फिल्म से ये भी गायब ही रहे. राहुल देव को लंबे समय के बाद स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे, लेकिन फिल्म में वो नजर ही नहीं आए.

विज्ञापन

शारिब हाशमी

शारिब हाशमी5 / 6

शारिब हाशमी भी पहले फिल्म का हिस्सा थे. फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो में शारिब भी बाकी सितारों के साथ फ्रेम में नजर आ रहे थे, लेकिन फिल्म में वो भी दिखाई नहीं दिए. फिल्म में शारिब को ना देख पाने उनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग था.

इनामुलहाक

इनामुलहाक6 / 6

'जॉली एलएलबी' और 'फिल्मस्तान' जैसी फिल्मों में काम करने वाले इनामुलहाक को भी फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो में देखा गया था. वहीं बाकी सितारों की तरह वो फिल्म में नहीं दिखाई दिए. इनामुलहाक अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन कर चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन