Zee5 Free Movies: बिना पैसे खर्च किए जी5 पर देखें ये 7 धमाकेदार फिल्में, रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर मूवी भी लिस्ट में शामिल

Zee5 Free Movies: अगर आप भी संडे को अपनी फैमिली के साथ घर रहकर ही एन्जॉय करना चाहते हैं तो Zee5 की ये टॉप फिल्में अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इनकी खास बात ये है कि इन फिल्मों को आप Zee5 पर फ्री में देख सकते हैं. वहीं इन फिल्मों की लिस्ट में रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म भी शामिल है. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

free movies on zee5
1 / 8

विज्ञापन

कॉकटेल

कॉकटेल2 / 8

सैफ अली खान स्टारर 'कॉकटेल' भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी भी लीड रोल में हैं. वहीं इसे आप जी5 पर बिना पैसे खर्च किए फ्री में देख सकते हैं.

विज्ञापन

झुंड

झुंड3 / 8

साल 2022 में आई अमिताभ बच्चन की 'झुंड' भी जी5 पर फ्री में मौजूद है. इस फिल्म में आपको स्पोर्ट्स के साथ-साथ ड्रामा भी देखने को मिलेगा. फैमिली के साथ घर पर बैठकर देखने के लिए ये फिल्म एकदम परफेक्ट चॉइस है.

सिम्बा

सिम्बा4 / 8

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सिम्बा' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में रणवीर सिंह ने पुलिस अफसर बनकर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था. वहीं इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

14 फेरे

14 फेरे5 / 8

विक्रांत मैसी और कृति खरबंदा स्टारर इस फिल्म को भी आप Zee5 पर फ्री में देख सकते हैं. साल 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म में आपको कॉमेडी के साथ-साथ रोमांस का भी फुल डोज मिलेगा. वहीं इस फिल्म को भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

साइलेंस 2

साइलेंस 26 / 8

साल 2024 में रिलीज हुई मनोज बाजपेयी की ये क्राइम थ्रिलर मूवी भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक सस्पेंस सीन देखने को मिलेगा. वहीं इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ-साथ पारुल गुलाटी और प्राची देसाई भी मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

डिटेक्टिव शेरदिल

डिटेक्टिव शेरदिल 7 / 8

दिलजीत दोसांझ की 'डिटेक्टिव शेरदिल' को भी आप Zee5 पर फ्री में देख सकते हैं. इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ मिस्ट्री भी देखने को मिलेगी, जो आपके दिमाग को घुमा देग. वहीं इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ-साथ बनिता संधू और कश्मीरा ईरानी भी हैं.

भैया जी

भैया जी8 / 8

मनोज बाजपेयी की ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में एक्शन, इमोशन्स और थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस फिल्म को भी आप Zee5 पर फ्री में देख सकते हैं. मनोज बाजपेयी के साथ इस फिल्म में जोया हुसैन और सविंदरपाल विक्की लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन