Kriti Sanon का क्या सच में हुआ ब्रेकअप? मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया, जानें सच

Kriti Sanon, Kabir Bahia Break up Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के ब्रेकअप की अफवाहों ने हर किसी को हैरान कर दिया है. इंटरनेट पर बेहद तेज चर्चा हो रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है. आइए जानते हैं इन अफवाहों का सच क्या है?

Kriti Sanon, Kabir Bahia
1 / 7
Kriti Sanon, Kabir Bahia. image credit- social media

विज्ञापन

कृति सेनन

कृति सेनन2 / 7

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्ट्रेस की निजी जिंदगी को लेकर बातें सुनने को मिलती रहती हैं.

विज्ञापन

डेटिंग की अफवाह

डेटिंग की अफवाह3 / 7

लंबे समय से कृति सेनन और कबीर बहिया के रिलेशन में होने की अफवाह सुनने को मिल रही है. हालांकि, दोनों में से ना तो किसी ने इन पर मुहर लगाई है और ना ही खारिज किया है, लेकिन अक्सर दोनों एक-साथ छुट्टियों पर नजर आ जाते हैं.

कृति और कबीर का ब्रेकअप

कृति और कबीर का ब्रेकअप4 / 7

अब सुनने में आ रहा है कि कृति और कबीर का ब्रेकअप हो गया है. दरअसल, ये सारा हंगामा एक वायरल फोटो की वजह से हुआ है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर कबीर बहिया की एक लड़की के साथ तस्वीर सामने आई, जिसके बाद कृति संग उनकी ब्रेकअप रूमर्स ने तूल पकड़ लिया.

विज्ञापन

झूठी हैं ब्रेकअप की अफवाहें

झूठी हैं ब्रेकअप की अफवाहें5 / 7

जैसे ही ये चर्चा इंटरनेट पर शुरू हुई, तो हर कोई हैरान रह गया, लेकिन अब सुनने में आया है कि इन दावों में कोई सच नहीं है और ये अफवाहें झूठी हैं. कबीर के बेहद करीबी ने इन दावों को पूरी तरह से बेबुनियाद और बकवास करार दिया है.

कबीर और कृति

कबीर और कृति6 / 7

कबीर और कृति की बात करें तो दोनों कभी ग्रीस में साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आते हैं, तो कभी लेट-नाइट डिनर डेट्स और फैमिली फंक्शन्स में दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया गया है.

विज्ञापन

फैंस को इंतजार

फैंस को इंतजार7 / 7

अब देखने वाली बात होगी कि कबीर और कृति कब अपने रिलेशन को ऑफिशियल करते हैं. फैंस को बेसब्री से इस खबर का इंतजार है, लेकिन दोनों इसमें कितना समय लेंगे, इसको लेकर कुछ भी कहा नहीं जा सकता.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन