1 / 7
Salman Khan, Galaxy Apartment: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने की खबरों ने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही लोगों के मन में ये भी सवाल है कि इतने सालों बाद सलमान खान क्यों गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ना चाहते हैं? आइए जानते हैं इसकी पीछे की वजह...
सलमान खान

2 / 7
सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इस वक्त जमकर चर्चा हो रही है कि सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ सकते हैं. इस चर्चा ने हर किसी को कंफ्यूज कर दिया है. साथ ही लोगों के मन में सवाल है कि आखिर सलमान ने इतने सालों बाद इस मुश्किल फैसले को क्यों लिया है?
क्यों गैलेक्सी छोड़ रहे सलमान खान

3 / 7
अगर सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने के पीछे की वजह की बात करें तो रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिली लगातार धमकियों के बाद परिवार ने ज्यादा सुरक्षित घर बनाने का फैसला किया है.
सुरक्षा की वजह से गैलेक्सी छोड़ने की चर्चा

4 / 7
दरअसल, साल 2024 में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की घटना के बाद सलमान खान की मशहूर बालकनी को भी सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था. वहीं, अब नए बंगले में आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था होने की बात सामने आ रही है.
कहां रहेंगे सलमान खान

5 / 7
जानकारी की मानें तो परिवार बांद्रा के चिम्बई इलाके में एक नया छह मंजिला सी-फेसिंग बंगला बनवा रहा है. यह निर्माण डेवलपमेंट कंट्रोल एंड प्रमोशनल रेगुलेशन 2034 के तहत होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रोजेक्ट का निर्माण सच डेवलपर्स करेंगे.
अभी नहीं हुई पुष्टि

6 / 7
खान परिवार की ओर से कथित तौर पर आश्वासन दिया गया है कि निर्माण के दौरान किसी भी पेड़ को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा. हालांकि, अभी सलमान और पूरी खान फैमिली की ओर से नए बंगले या गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने की खबर पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
परिवार के लिए होगा मुश्किल

7 / 7
वहीं, अगर गैलेक्सी अपार्टमेंट की बात करें तो साल 1973 से सलीम खान यहां पर रह रहे हैं. खान परिवार को यहां रहते 50 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है. ऐसे में परिवार के लिए इस जगह को छोड़ना बेहद मुश्किल होगा.