कॉमेडी संग एक्शन का डोज... Welcome To the Jungle क्यों है खास? जानें 5 खूबियां

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. रिलीज होते ही फिल्म सोशल मीडिया चर्चाओं में आ गई है. फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म की स्टारकास्ट तक को देख फैंस काफी इंप्रेस हो गए हैं. वहीं आज हम आपको फिल्म की वो 5 खूबियां बताने जा रहे हैं जो आपको फिल्म देखने पर मजबूर करेंगे.

welcome to the jungle
1 / 6

विज्ञापन

कॉमेडी

कॉमेडी2 / 6

अहमद खान के डायरेक्शन में बनी 'वेलकम टू द जंगल' में कॉमेडी की भरपूर डोज मिलती है. फिल्म के हर सीन को देखकर चेहरे पर एक स्माइल आ जाती है. चाहे वो शुरुआती सीन हो या फिर फिल्म का क्लाइमैक्स हो, हर सीन ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के फनी सीन्स खूब वायरल हो रहे हैं. फिल्म देखने के बाद ऑडियंस के मुंह से एक ही बात निकलती है, 'पैसा वसूल हो गया.'

विज्ञापन

खिलाड़ी कुमार का एक्शन अवतार

खिलाड़ी कुमार का एक्शन अवतार3 / 6

'वेलकम टू द जंगल' में ऑडियंस को कॉमेडी के साथ-साथ एक्शन सीन्स भी देखने को मिले. अक्षय कुमार का आइकॉनिक हेलीकॉप्टर एक्शन सीन भी इस फिल्म में देखने को मिलता है, जिसे एक बार फिर स्क्रीन पर देखकर फैंस काफी खुश नजर आए. वहीं फिल्म में अक्षय कुमार की फिटनेस अलग ही दिखाई देती है जिससे साबित होता है कि अक्षय कुमार असली में ही खिलाड़ी हैं.

पुरानी फिल्मों के जोक्स का नया वर्जन

पुरानी फिल्मों के जोक्स का नया वर्जन4 / 6

फिल्म देखने का एक ये भी कारण है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार की पुरानी फिल्मों के जोक्स का नया वर्जन देखने को मिलता है. फिल्म में 'आवारा पागल दीवाना' और 'फिर हेरा फेरी' जैसी फिल्मों के कुछ सीन्स को भी रीक्रिएट किया गया है, जो फिल्म को और ज्यादा मजेदार बना देते हैं.

विज्ञापन

रवीना टंडन-अक्षय कुमार का रीयूनियन

रवीना टंडन-अक्षय कुमार का रीयूनियन5 / 6

'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार और रवीना टंडन का रीयूनियन भी देखने को मिला. 22 साल बाद दोनों सितारे बड़े पर्दे पर साथ देखने को मिले. वहीं जब भी ये सितारे पर्दे पर आते हैं तो फिल्म की कहानी में अलग ही जान देखने को मिलती है. ये भी एक खास वजह है कि फिल्म में आपको पुरानी जोड़ी का भी तड़का देखने को मिलता है.

डबल रोल का डोज

डबल रोल का डोज6 / 6

अहमद खान की इस फिल्म में डबल रोल का डोज भी मिलता है. इस फिल्म में अक्षय कुमार 2 रूप में नजर आ रहे हैं. जहां एक तरफ अक्षय कुमार ने राजीव नाम के एक फ्लॉप एक्टर का किरदार निभाया तो वहीं दूसरे रोल में वो राजीव के बूढ़े पिता बने हैं. दोनों ही किरदारों में अक्षय कुमार ने साबित कर दिखाया कि वो वाकई कॉमेडी के उस्ताद हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन