Scam 1992 से 100 ज्यादा भौकाली हैं ये 4 सीरीज, आखिरी एपिसोड तक नहीं हटेंगी नजरें

अगर आपको भी ओटीटी पर 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' पसंद आई है  और आप इस तरह की और सीरीज तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको 4 ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे देखने के बाद आप  Scam 1992 को भूल जाएंगे. चलिए जानते हैं इन सीरीज के बारे में.

series
1 / 5

ओटीटी पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जा रही है, जिसे देखने के बाद हर कोई काफी हैरान हो रहा है. इतना ही नहीं इस तरह की सीरीज का क्रेज भी काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है. हालांकि, आज हम आपको 4 ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें   Scam 1992 जैसा थ्रिल देखने को मिलने वाला है. ये सीरीज आपको अंत तक बांधकर रखने में कामयाब होती हैं. इन सीरीज में आपको शानदार डायलॉग्स के साथ सिस्टम के साथ जंग भी देखने को मिलने वाली है.

विज्ञापन

फर्जी

फर्जी2 / 5

लिस्ट में पहला नाम शाहिद कपूर की सीरीज 'फर्जी' (Farzi) का नाम शामिल है. इस सीरीज को आईएमडीबी की ओर से  8.3 की कड़क रेटिंग दी गई है. फर्जी सीरीज का डायरेक्शन राज और डीके ने किया था. यह सीरीज दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. अगर आपने अभी तक यह सीरीज नहीं देखी है, तो आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

स्कूप

स्कूप3 / 5

दूसरे नंबर पर 'स्कूप' (Scoop) सीरीज का नाम शामिल है. इस सीरीज की कहानी 'स्कैम 1992' के डायरेक्टर हंसल मेहता की जिंदगी पर आधारित है. इस सीरीज में एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने क्राइम रिपोर्टर का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. इस सीरीज का क्लाइमैक्स काफी खौफनाक है. इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

द व्हिसलब्लोअर

द व्हिसलब्लोअर4 / 5

तीसरे स्थान पर 'द व्हिसलब्लोअर' (The Whistleblower) सीरीज का नाम मौजूद है. यह सीरीज भारत के सबसे बड़े 'व्यापम घोटाले' पर आधारित है. वहीं सीरीज की कहानी की बात करें, तो इस सीरीज में देखने को मिलता है कि एक छात्र जाली डिग्रियां बेचने वाले एक गिरोह का हिस्सा बन जाता है. यह सीरीज आपको अंत तक बांधकर रखने में कामयाब होती है. यह सीरीज सोनी लिव पर मौजूद है.

विज्ञापन

स्कैम 2003

स्कैम 20035 / 5

लिस्ट में आखिरी नाम 'स्कैम 2003' (Scam 2003) का नाम शुमार है. यह सीरीज एक ऐतिहासिक स्टैम्प पेपर घोटाले पर बनाई गई है. इस सीरीज को सोनी लिव पर स्ट्रीम किया गया था, जिसने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था. इस सीरीज को आप Sonyliv पर देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन