---विज्ञापन---

Rohit Shetty को मिली धमकी पर क्राइम ब्रांच का क्या कहना? 4 महीने पहले भी हुई थी फायरिंग

Rohit Shetty Threat Call: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी को लेकर फैंस फिर से टेंशन में आ गए हैं. रोहित शेट्टी को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. आइए जानते हैं कि मामले पर मुंबई क्राइम ब्रांच का क्या कहना है?

---विज्ञापन---

Rohit Shetty Threat Call: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. रोहित को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. कुछ महीनों पहले रोहित के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया था और अब फिर से धमकी मिलने की खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

रोहित शेट्टी को मिली धमकी

दरअसल, डायरेक्टर रोहित शेट्टी को शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके उनसे 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है. इस धमकी भरे फोन के बाद मुंबई पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है और पुलिस ने अज्ञात कॉलर की तलाश शुरू कर दी है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये धमकी एक ऑडियो कॉल के जरिए दी गई है, जिसमें दावा किया गया है कि अगर रकम नहीं दी गई, तो इस बार निशाना सीधे रोहित शेट्टी होंगे.

---विज्ञापन---

4 महीने पहले हुई थी फायरिंग

गौरतलब है कि रोहित के जुहू स्थित घर पर 4 महीने पहले हुई फायरिंग के बाद अब फिर से रोहित को धमकी मिली है, जिसने हर किसी की टेंशन को बढ़ा दिया है. पुलिस की मानें तो शनिवार सुबह रोहित शेट्टी के स्टाफ को करीब 90 सेकंड का एक ऑडियो क्लिप आया है, जिसमें ये धमकी दी गई है.

पुलिस कर रही जांच

इतना ही नहीं बल्कि कथित तौर पर इसे लॉरेंस गैंग के करीबी सहयोगी शुभम लोणकर की आवाज बताया जा रहा है. बताते चलें कि शुभम लोणकर साल 2024 में नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और फरवरी 2026 में रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में वांटेड है. पुलिस ने मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है.

---विज्ञापन---

क्राइम ब्रांच का क्या कहना?

इस मामले पर मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी की मानें तो उन्होंने बताया है कि स्टाफ ने धमकी वाला ऑडियो पुलिस को सौंप दिया है और जुहू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मामले में प्रारंभिक जांच में आवाज शुभम लोणकर की लग रही है और क्लिप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. अब देखने वाली बात होगी कि मामले में आगे क्या होता है?

यह भी पढ़ें- Kriti Sanon का क्या सच में हुआ ब्रेकअप? मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया

---विज्ञापन---
First published on: Jun 28, 2026 01:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola