Salman Khan बदलेंगे अपना घर? गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने की खबरों ने बढ़ाई हलचल

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कथित तौर पर अपना घर बदलने वाले हैं. भाईजान गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़कर कहीं और शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं. चलिए जानते है क्या है पूरा मामला

salman khan

Salman Khan बदलेंगे अपना घर?

विज्ञापन

बॉलीवुड दबंग खान यानी सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़कर कहीं और अपना आशियाना बनाने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान मुंबई के बांद्रा में 6 मंजिला इमारत बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसके लिए उन्हें मंजूरी भी मिल गई है. इसके बाद ही सलमान खान के नए घर का रास्ता भी साफ हो गया है. लेकिन अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

कहां बनेगा सलमान खान का नया घर

सलमान खान 1974 से  गैलेक्सी अपार्टमेंट  में रह रहे थे. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उनका आशियाना बदलने वाला है. क्योंकि महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण (एमसीजेडएमए) ने 16 जून को दबंग खान के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. बता दें की भाईजान का नया आशियाना मुंबई के बांद्रा के चिंबई इलाके में तैयार किया जाएगा. खास बात यह है कि उनका नया घर गैलेक्सी अपार्टमेंट से थोड़ी ही दूरी पर होने वाला है.

विज्ञापन

कितने मंजिला होगा सलमान खान का नया घर

एमसीजेडएमए सूत्रों के अनुसार, जिस प्लॉट पर भाईजान की बिल्डिंग वह जमीन मां सलमा खान के नाम पर रजिस्टर्ड है. बता दें कि इस जमीन पर एक दो मंजिला घर भी था, जो साल 1956 से पहले से खड़ा था. लेकिन बाद में इस इमारत को बाद ध्वस्त कर दिया गया था. इस इमारत में एक भूतल, स्टिल्ट पार्किंग और छह ऊपरी मंजिलें शामिल होने वाली है. इतना ही नहीं इस घर को बनाने के लिए किसी भी तरह को कोई पेड़ नहीं काटा जाएगा, बल्कि आसपास नए और पेड़ लगाए जाएंगे.

विज्ञापन

सलमान खान के पास किस कैटेगरी की सुरक्षा है?

आपको बता दें कि बिश्नोई गैंग की ओर से सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की गई थी, जिसके बाद भाईजान की सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया गया था. सलमान खान के पास इन दिनों  Y+ सुरक्षा है. सलमान खान का नया घर मेन रोड से दूर और शांत लेन पर मौजूद है जहां खान परिवार को अधिक प्राइवेसी और बढ़ी हुई सुरक्षा मिलने की उम्मीद की जा रही है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ