Lock Up Season 2 के विनर को कितनी मिलेगी प्राइज मनी? लाखों नहीं करोड़ों की रेस में उतरे 15 कंटेस्टेंट्स

Lock Upp Season 2: फराह खान और रितेश देशमुख का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है. इस शो में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से लेकर टीवी सितारे तक कैदी के रूप में नजर आ रहे हैं. शो के प्रीमियर में 15 कंटेस्टेंट्स ने शो में एंट्री ली. वहीं इसी दौरान शो के 'जेलर्स' यानी फराह खान और रितेश देशमुख ने विनर को मिलने वाली प्राइज मनी का भी खुलासा कर दिया है.

lock upp season 2 (6)
1 / 7

विज्ञापन

'लॉक अप 2' का हुआ आगाज

'लॉक अप 2' का हुआ आगाज2 / 7

नेटफ्लिक्स के नए-नवेले रियलिटी शो 'लॉक अप 2' का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. वहीं शो शुरू होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. शो में कैदियों के रूप में चुने गए 15 कंटेस्टेंट्स के बीच 'लॉक अप' में अब घमासान देखने को मिलेगा. फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड भी हैं.

विज्ञापन

'लॉक अप' के 'जेलर्स' ने कंटेस्टेंट्स को किया इंट्रोड्यूस

'लॉक अप' के 'जेलर्स' ने कंटेस्टेंट्स को किया इंट्रोड्यूस3 / 7

वहीं शो के प्रीमियर में फराह खान और रितेश देशमुख ने एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट्स को स्टेज पर बुलाया और ऑडियंस के सामने इंट्रोड्यूस किया. वहीं इसी दौरान दोनों होस्ट्स ने विनर को मिलने वाली प्राइम मनी की भी घोषणा की.

क्या है विनर की प्राइज मनी?

क्या है विनर की प्राइज मनी?4 / 7

नेटफ्लिक्स के इस रियलिटी शो के विनर को लाखों नहीं करोड़ रुपयों का प्राइज मनी मिलने वाला है. जी हां प्रीमियर में फराह खान और रितेश देशमुख ने खुलासा करते हुए कहा है कि 15 कंटेस्टेंट्स में से जो भी इस शो का विनर बनेगा उसे 1 करोड़ की प्राइज मनी मिलेगी.

विज्ञापन

पहले ही दिन मचा घमासान

पहले ही दिन मचा घमासान5 / 7

वहीं अब 15 कंटेस्टेंट्स के बीच 1 करोड़ जीतने की रेस तगड़ी होने वाली है. प्रीमियर में ही राम कपूर और श्रेया कालरा के बीच बहसबाजी देखने को मिली, जिससे क्लीयर हो गया कि इस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच तगड़ा घमासान देखने को मिलने वाला है.

कंटेस्टेंट्स के नाम

कंटेस्टेंट्स के नाम6 / 7

बता दें इस शो में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के साथ-साथ टीवी के जाने-माने स्टार्स भी हैं. इनमें राम कपूर, श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, धीरज धूपर, सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा, माधुरी ग्रोवर, आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत, पामेला सेरेना, आकांक्षा चमोला, वरुण यादव, सूफी मोतीवाला और श्रेष्ठा अय्यर शामिल हैं.

विज्ञापन

कब-कब देखें नए एपिसोड?

कब-कब देखें नए एपिसोड?7 / 7

'लॉक अप 2' के नए-नए एपिसोड्स हर रात 8 बजे शनिवार से बुधवार तक रिलीज किए जाएंगे. यानी शो का नया एपिसोड ऑडियंस को शनिवार, रविवार, सोमवार, मंगलवार और बुधवार को देखने को मिलेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन