वीकेंड होगा सुपरहिट! JioHotstar पर देखें टॉप ट्रेंडिंग 10 फिल्मों-सीरीज; एक तो रिलीज होते ही बनी नंबर 1

JioHotstar Trending Top 10 Series Movies: जियोहॉटस्टार पर नई-नई फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्में और सीरीज परफेक्ट चॉइस हैं. इनमें आपको एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी की भी भरपूर डोज मिलेगी. सोशल मीडिया पर भी ये फिल्में और सीरीज चर्चाओं में बनी हुई हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.

jiohotstar trending top 10 movies series
1 / 11

विज्ञापन

ठुकरा के मेरा प्यार 2

ठुकरा के मेरा प्यार 22 / 11

'ठुकरा के मेरा' सीरीज का नया सीजन रिलीज हुआ है. वहीं रिलीज होते ही इस सीरीज का दूसरा सीजन जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इसमें संचिता बसु और धवल ठाकुर लीड रोल हैं.

विज्ञापन

लाफ्टर शेफ्स

लाफ्टर शेफ्स 3 / 11

टीवी का कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' जियोहॉटस्टार पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस शो को मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह होस्ट कर रही हैं. वहीं शो में टीवी के जाने-माने सितारे कुकिंग करते नजर आ रहे हैं.

धुरंधर द रिवेंज

धुरंधर द रिवेंज4 / 11

रणवीर सिंह की लेटेस्ट एक्शन फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म ने सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी पर भी तहलका मचाया हुआ है. रणवीर सिंह की ये फिल्म तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

अवतार: फायर एंड ऐश

अवतार: फायर एंड ऐश5 / 11

ये एक्शन फैंटेसी फिल्म भी जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. हॉलीवुड की ये फेमस फिल्म चौथे नंबर पर छाई हुई है. इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इसे आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

रिजॉर्ट

रिजॉर्ट6 / 11

जियोहॉटस्टार की ये सीरीज 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसमें आपको कॉमेडी के साथ-साथ ड्रामा भी देखने को मिलेगा. सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विजय कुमार राजेंद्रन और नक्षत्र मूर्ति लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

24 सीजन 2

24 सीजन 27 / 11

अनिल कपूर की ये सीरीज भी जियोहॉटस्टार पर छाई हुई है. ये सीरीज छठे नंबर पर छाई हुई है. इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात की जाएं तो इसमें अनिल कपूर, सुरवीन चावला, सिकंदर खेर और साक्षी तंवर मुख्य भूमिका में हैं.

धुरंधर

धुरंधर8 / 11

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के खूब चर्चे हो रहे हैं. फैंस भी इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

ड्रिडम

ड्रिडम9 / 11

मलयालम की ये क्राइम थ्रिलर सीरीज जियोहॉटस्टार पर 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में शेन निगम लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म को मार्टिन एन. जोसेफ ने डायरेक्ट किया है. वीकेंड पर देखने के लिए ये परफेक्ट है.

जूनियर

जूनियर10 / 11

2 घंटे 13 मिनट की ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर 9वें नंबर पर छाई हुई है. इस फिल्म में कीर्ति रेड्डी और श्रीलीला लीड रोल में हैं. अगर आप वीकेंड पर कुछ नया देखने की तलाश में हैं तो इस फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

हाउस ऑफ ड्रैगन

हाउस ऑफ ड्रैगन11 / 11

हॉलीवुड की इस फेमस सीरीज का तीसरा सीजन चर्चाओं में बना हुआ है. वहीं इस सीजन का अभी तक एक ही एपिसोड रिलीज हुआ है, जिसके बाद से ये ट्रेंडिंग लिस्ट में 10वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन