अगर आपको अली फजल और सोनाली बेंद्रे की सीरीज राख पसंद आई है और आप इसी तरह की क्राइम थ्रिलर सीरीज तलाश रहे हैं. आज हम आपके लिए 5 ऐसी ही सीरीज लेकर आए हैं, जिसमें आपको सस्पेंस, क्राइम, थ्रिलर और एक्शन देखने को मिलने वाला है. इन सीरीज की कहानी आपको अंत तक बांधकर रखने में कामयाब होती है. इन 5 सीरीज को आप पूरे परिवार के साथ घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं.
द नाइट एजेंट

2 / 6
लिस्ट में पहला नाम 'द नाइट एजेंट' का आता है. इस सीरीज को दुनियाभर में काफी ज्यादा पसंद किया गया था. यह सीरीज साल 2023 में रिलीज की गई थी, इस सीरीज के अब तक 3 सीजन जारी किए जा चुके हैं. वहीं आईएमडीबी पर सीरीज को 7.4 की रेटिंग दी गई है. 'द नाइट एजेंट' सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.
मनी हाइस्ट

3 / 6
दूसरे स्थान पर 'मनी हाइस्ट' सीरीज का नाम काबिज है. यह सीरीज साल 2017 में रिलीज किया गया था. इस सीरीज के अब तक 5 सीजन जारी किए जा चुके हैं, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर वॉच कर सकते हैं. इस वेब सीरीज को आईएमडीबी पर 8.2 की जबरदस्त रेटिंग दी गई है.
द फैमिली मैन

4 / 6
तीसरे नंबर पर मनोज बाजपेयी की सीरीज 'द फैमिली मैन' का आता है. यह सीरीज दर्शकों को खुब पसंद आई थी. 'द फैमिली मैन' सीरीज के अब तक 3 सीजन स्ट्रीम हुए हैं. वहीं फैंस सीरीज के चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आपने 'द फैमिली मैन' सीरीज नहीं देखी है, तो इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
मिर्जापुर

5 / 6
चौथे स्थान पर पंकज त्रिपाठी की सीरीज 'मिर्जापुर' का नाम शामिल है. इस सीरीज के अब तक 3 सीजन रिलीज हुए हैं, जिसे लोगों ने काफी प्यार और सपोर्ट किया है. इस वेब सीरीज को आईएमडीबी पर 8.4 की जबरदस्त रेटिंग मिली है. यह सीरीज प्राइम वीडियो पर मौजूद है.
स्पेशल ऑप्स

6 / 6
लिस्ट में आखिरी नाम के के मेनन की सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' का नाम मौजूद है. इस वेब सीरीज के 2 सीजन जोरी हुए है, जिसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. स्पेशल ऑप्स को IMDb पर 8.5 की रेटिंग से नवाजा गया है.