बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, जिसकी बेटी से भी 6 साल छोटी है वाइफ, 4 बार कर चुका है शादी, पहचाना?

Bollywood Popular Villian: बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक कमाल का एक्टर और विलेन हैं, जिन्होंने अपने काम से दर्शकों के दिलों पर राज किया है. आज हम आपको एक ऐसे ही विलेन के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने चार बार शादी की है. आइए जानते हैं इनके बारे में...

Kabir Bedi
1 / 7
Kabir Bedi. image credit- social media

विज्ञापन

कबीर बेदी

कबीर बेदी2 / 7

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि कबीर बेदी हैं. 1970 के दशक के शुरुआती सालों में कबीर बेदी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. कबीर ने ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी काम किया है.

विज्ञापन

इटली के शो में किया काम

इटली के शो में किया काम3 / 7

साल 1976 में इटली के एक टेलीविजन शो ने उनकी किस्मत हमेशा के लिए बदल दी थी. जी हां, उन्होंने इटालियन टीवी सीरीज 'सैंडोकान' में लीड रोल अदा किया था.

समुद्री डाकू का किरदार

समुद्री डाकू का किरदार4 / 7

इस शो में कबीर बेदी समुद्री डाकू के किरदार में नजर आए थे. कबीर बेदी रातोंरात इटली समेत कई यूरोपीय देशों के सुपरस्टार बन गए थे और घर-घर में उनके चर्चे होने लगे थे. इसके बाद हॉलीवुड के सबसे बड़े सिनेमा यानी जेम्स बॉन्ड फ्रैंचाइजी ने भी उन्हें चुना था.

विज्ञापन

पॉपुलर विलेन

पॉपुलर विलेन5 / 7

कबीर बेदी ने मशहूर जेम्स बॉन्ड फिल्म 'ऑक्टोपुसी' में विलेन के रूप में एक बेहद यादगार और खूंखार रोल अदा किया था. उन्होंने भारत में 'खून भरी मांग', 'मैं हूं ना', 'दिलवाले' और 'मोहनजोदड़ो' जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी कमाल की एक्टिंग की है.

कबीर की पर्सनल लाइफ

कबीर की पर्सनल लाइफ6 / 7

कबीर की पर्सनल लाइफ की अगर बात करें तो उन्होंने अपनी लाइफ में चार बार शादी की है. साल 1969 में उन्होंने मशहूर ओडिसी डांसर प्रोतिमा बेदी से पहली शादी की थी, जिससे उनकी बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ बेदी हुए. इसके बाद परवीन बॉबी संग उनका रिश्ता रहा.

विज्ञापन

चार शादी

चार शादी7 / 7

परवीन बॉबी से अलग होने के बाद कबीर बेदी ने ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसान हम्फ्रीज़ से दूसरी शादी की, जिनसे उनके बेटे एडम बेदी का जन्म हुआ. फिर एक्टर ने निक्की बेदी से शादी की थी, लेकिन दोनों अलग हो गए. तीसरे तलाक के बाद एक बार फिर एक्टर की जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी और उन्होंने साल 2016 में परवीन दोसांझ से चौथी बार शादी की. बता दें कि परवीन और पूजा बेदी की उम्र में 6 साल का फासला है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन