Netflix New Releases: 1 से 7 जुलाई तक OTT पर आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, रिलीज होंगी ये धांसू 5 फिल्में-सीरीज

अगर आपको भी ओटीटी पर नई फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको 5 शानदार फिल्म-सीरीज के बारे में बताएंगे, जिन्हें 1 जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

netflix releases
1 / 6

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कई सारी फिल्म और सीरीज रिलीज की जाती है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना देती है. अगर आप भी नेटफ्लिक्स पर फिल्में-सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको 5 ऐसी मूवी और सीरीज के बारे में बताएंगे, जो जुलाई के पहले हफ्ते में रिलीज होने वाले हैं. इस लिस्ट में सुपर सुब्बू से लेकर द ह्यूमन वेपर का नाम शामिल है.

विज्ञापन

एनोला होम्स 3

एनोला होम्स 32 / 6

लिस्ट में पहला नाम 'एनोला होम्स 3' (Enola Holmes 3) का आता है. यह एक मिस्ट्री एडवेंचर फिल्म है, जिसका दो पार्ट दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया है. यह मूवी 1 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है. मूवी में देखने को मिलने वाला है कि एनोला की शादी के दिन उसका भाई शर्लक को किडनैप कर लिया जाता है. अपने भाई को बचाने के लिए एनोला होम्स अपनी शादी छोड़ देती है और उसकी खोज में निकल जाती है. यह मूवी आपको पूरे टाइम बोर नहीं होने देती है.

विज्ञापन

द ह्यूमन वेपर

द ह्यूमन वेपर3 / 6

दूसरे नंबर पर 'द ह्यूमन वेपर' (The Human Vapor) का नाम शामिल है. यह एक जापानी साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाली है. इस मूवी की कहानी मिजूनो के आस-पास घूमती हुई नजर आती है, एक साधारण लाइब्रेरियन है. यह मूवी 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

सुपर सुब्बू

सुपर सुब्बू4 / 6

तीसरे स्थान पर 'सुपर सुब्बू' (Super Subbu) फिल्म का नाम मौजूद है, जो एक तेलुगु मूवी है. इस फिल्म की कहानी सुब्रमण्यम चिल्लुकुरी राव (सुब्बू) के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. यह मूवी 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलने वाली है. यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है.

विज्ञापन

हैमनेट

हैमनेट5 / 6

चौथे नंबर पर ऑस्कर डायरेक्टर क्लो झाओ की फिल्म 'हैमनेट' (Hamnet) का नाम काबिज है. यह फिल्म 6 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. इस मूवी में एक महान नाटककार और उसके परिवार की जिंदगी के सबसे गहरे दुःख को दिखाती है, जिसे देखकर दर्शक काफी ज्यादा इमोशनल होने वाले हैं. यह एक हिस्टोरिकल ड्रामा मूवी है.

बेटर लेट दैन सिंगल 2

बेटर लेट दैन सिंगल 26 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम 'बेटर लेट दैन सिंगल 2' (Better Late Than Single 2) का नाम आता है. यह एक कोरियन ड्रामा रियलिटी शो है, जिसका पहला सीजन साल 2025 में रिलीज किया गया था. इस शो को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. यही कारण है कि अब दर्शक सीरीज का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं. यह शो 7 जुलाई नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन