'दृश्यम' और 'महाराजा' की भी बाप निकली 134 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म, कहानी देख भन्ना जाएगा दिमाग

अगर आपको भी सस्पेंस, थ्रिलर और क्राइम वाली सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसे देखने के बाद आपको 'दृश्यम' और 'महाराजा' जैसा फिल्म भी फीकी लगने लगेगी. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Officer On Duty film
1 / 5

आज के दौर में हर कोई घर बैठे सभी चीजों का लुफ्त उठाना चाहता है. इन दिनों कोई भी घर से बाहर जाकर सिनेमाघरों में फिल्में देखना कम पसंद करते हैं. अगर आप भी घर बैठे ही ओटीटी पर मूवी-सीरीज देखने का शौक रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी बेस्ट है. दरअसल , आज हम एक ऐसी मूवी लेकर आए हैं, जिसे आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं. इस  मूवी में आपको 'दृश्यम' और 'महाराजा' से भी ज्यादा सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है.

विज्ञापन

ऑफिसर ऑन ड्यूटी फिल्म

ऑफिसर ऑन ड्यूटी फिल्म2 / 5

इस मूवी की कहानी एक ऐसे पुलिस वाले के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो सर्विस में डिमोशन का सामना कर चुका है. यह पुलिस ऑफिस अपने गु्स्से के कारण लोगों के बीच और प्रशासन की नजरों में बना हुआ है. हालांकि, इसी बीच उस ऑफिस के पास एक नकली गहने की चोरी का केस आता है, जिसके बाद फिल्म की कहानी में एक से बढ़कर ट्विस्ट देखने को मिलते हैं.

विज्ञापन

ऑफिसर ऑन ड्यूटी फिल्म की कहानी

ऑफिसर ऑन ड्यूटी फिल्म की कहानी3 / 5

वहीं पुलिस जब चोरी के केस को सॉल्व करने के लिए प्रयास करती है, तो एक खतरनाक अपराधी गिरोह का सामना होता है, जिसके बाद मूवी में कई ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलते हैं. फिल्म में इतने राज खुलते हैं कि आप स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाते हैं. यह फिल्म आपको अंत तक बांधकर रखने में कामयाब साबित होती है.

ऑफिसर ऑन ड्यूटी फिल्म कब रिलीज हुई

ऑफिसर ऑन ड्यूटी फिल्म कब रिलीज हुई4 / 5

हम जिस मूवी की बात कर रहे है, वो साल 2025 में रिलीज हुई थी, इस मूवी का नाम ‘ऑफिसर ऑन ड्यूटी’ है. यह एक मलयालम भाषा की फिल्म है, जिसमें कुंचाको बोबन लीड रोल निभाया है. इस मूवी में एक्ट्रेस प्रियामणि, जगदीश, विशाख नायर और वैसाख शंकर ने अहम किरदार निभाया है.

विज्ञापन

ऑफिसर ऑन ड्यूटी कहां देखें

ऑफिसर ऑन ड्यूटी कहां देखें5 / 5

रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ‘ऑफिसर ऑन ड्यूटी’ फिल्म को  को बनाने में 13 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. वहीं फिल्म ने 54.01 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस फिल्म को आईएमडीबी पर  7.5 की दमदार रेटिंग मिली है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन