1 / 7
Aanand L. Rai. image credit- social media
Bollywood Director: बॉलीवुड के कई डायरेक्टर ऐसे हैं, जिन्होंने बेहद मेहनत की है और आउटसाइडर होने के बाद भी उन्होंने अपनी एक अलग जगह बनाई है. आज हम आपको एक ऐसे ही डायरेक्टर के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं...
आनंद एल राय

2 / 7
हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि डायरेक्टर आनंद एल राय हैं. आनंद एल राय हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर में से एक हैं. उन्होंने आईटी कंपनी की नौकरी छोड़ी और निर्देशन की बारिकियों को करीब से समझा.
इंजीनियरिंग की पढ़ाई

3 / 7
आनंद एल राय की बात करें तो वो पहले फिल्ममेकर नहीं बनना चाहते थे. जी हां, सिनेमा में आने से पहले आनंद ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और बकायदा एक आईटी कंपनी में नौकरी भी करते थे.
फिल्मों में रखा कदम

4 / 7
आनंद का नौकरी में मन नहीं थाऔर उनके बड़े भाई टीवी में डायरेक्टर थे, जिनकी मदद से उन्होंने काम सीखना शुरू किया. जब आनंद ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा, तो उन्होंने बड़ा झटका मिला, लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी.
पहली फिल्म से झटका

5 / 7
साल 2007 में आनंद की पहली फिल्म आई, जिसका नाम ‘स्ट्रेंजर्स’ था और ये फिल्म हॉलीवुड की फिल्म से इंस्पायरड थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर आते ही फिल्म बुरी तरह से पिट गई.
लगातार दो फिल्में फ्लॉप

6 / 7
इसके बाद साल 2008 में आनंद की फिल्म आई 'थोड़ा लाइफ थोड़ा मैजिक', जो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई और इसे ना फिट कर दिया. आनंद की लगातार दो फिल्में फ्लॉप हुई, जिससे उन्हें बड़ा झटका लगा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और एक कदम और बढ़ाने का फैसला किया.
एक फिल्म ने पलटी किस्मत

7 / 7
इसके बाद आया साल 2011, जब आनंद एल राय ‘तनु वेड्स मनु’ लेकर आए और उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया. इसके बाद साल 2015 में आई ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’, जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और उन्हें बॉलीवुड के ए-लिस्ट डायरेक्टर्स की लाइन में खड़ा कर दिया. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.