'आज भी नहीं बदले…', Welcome To The Jungle में 22 साल बाद अक्षय संग काम करने पर रवीना टंडन ने तोड़ी चुप्पी

Welcome To the Jungle Raveena Tandon Akshay Kumar Reunion: अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. इस फिल्म में अक्षय कुमार संग रवीना टंडन 22 साल बाद स्क्रीन शेयर करती दिखाई दे रही हैं. वहीं अब रवीना टंडन ने अक्षय कुमार संग काम करने पर चुप्पी तोड़ी है.

Welcome To the Jungle Raveena Tandon Akshay Kumar Reunion

Welcome To the Jungle Raveena Tandon Akshay Kumar Reunion: अक्षय कुमार की लेटेस्ट फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन लीड रोल में नजर आ रही हैं. 22 साल बाद रवीना टंडन और अक्षय कुमार का रीयूनियन देखने को मिला. वहीं अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रवीना टंडन ने अक्षय कुमार संग अपने रीयूनियन पर चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं रवीना टंडन ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

क्या बोलीं रवीना टंडन?

रवीना टंडन ने हाल ही में एएनआई से बातचीत करते हुए अक्षय कुमार संग 22 साल बाद काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया. एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि इतने सालों बाद उनके साथ काम करना मुझे बहुत अच्छा लगा. वो आज भी नहीं बदले हैं. अक्षय कुमार काफी मेहनती हैं और अपने काम के लिए काफी डेडिकेटेड हैं. उन्हें आज जो भी सफलता मिली है वो उसके हकदार हैं.

विज्ञापन

अक्षय कुमार संग रवीना टंडन का रीयूनियन

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वो सचमुच बहुत मेहनती हैं. उन्हें जो भी मिला है वो आसानी से नहीं मिला है, ये सब उनकी मेहनत का फल है. सेट पर वो शूटिंग के दौरान काफी एक्टिव रहते हैं. वहीं ये ही वजह है कि अक्षय कुमार आज करोड़ों फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. बता दें अक्षय कुमार और रवीना टंडन बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ी में शामिल रहे हैं. इन दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर फैंस ने खूब पसंद भी किया.

विज्ञापन

इन फिल्मों में साथ किया काम

रवीना टंडन और अक्षय कुमार ‘वेलकम टू द जंगल’ से पहले साथ में मोहरा, ‘दावा’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’, ‘कीमत: दे आर बैक’, ‘बारूद’ और ‘दावा’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. वहीं अब 22 साल बाद ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया. सोशल मीडिया पर भी दोनों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं इस फिल्म में इन दोनों के साथ-साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, लारा दत्ता और अरशद वारसी भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ