Youtube से बॉलीवुड तक छाई ये हसीना, Netflix की एक सीरीज ने बनाया स्टार; पहचाना कौन?

बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपने टैलेंट से ऑडियंस के दिलों में जगह बनाई है. आज हम जिस एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं ये सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं. इस एक्ट्रेस ने यूट्यूब से अपने करियर की शुरुआत की और आज ये हसीना इंडस्ट्री में भी छाई हुई है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं?

Prajakta koli birthday
1 / 6

विज्ञापन

यूट्यूब की हसीना ने बॉलीवुड में बनाई पहचान

यूट्यूब की हसीना ने बॉलीवुड में बनाई पहचान2 / 6

यूट्यूब से बॉलीवुड तक में छाने वाली ये हसीना कोई और नहीं बल्कि प्राजक्ता कोली है. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब से की थी. वहीं देखते ही देखते प्राजक्ता यूट्यूब की बड़ी स्टार बन गई और हर किसी के दिल पर छा गईं.

विज्ञापन

एक सीरीज ने बनाया स्टार

एक सीरीज ने बनाया स्टार3 / 6

नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज 'मिसमैच्ड' ने एक्ट्रेस की पूरी किस्मत बदल दी. साल 2020 में रिलीज हुई इस सीरीज में प्राजक्ता बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आईं. वहीं ये सीरीज इतनी फेमस हुई कि प्राजक्ता ने बॉलीवुड में भी अपनी जगह बना ली.

बॉलीवुड में बनाई पहचान

बॉलीवुड में बनाई पहचान4 / 6

'मिसमैच्ड' सीरीज में प्राजक्ता कोली के साथ रोहित सर्राफ भी लीड रोल में नजर आए. वहीं इस सीरीज ने प्राजक्ता की लाइफ पूरी तरह बदल दी और उन्हें बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर मिलने लगे. एक सीरीज ने प्राजक्ता की फैन फॉलोइंग में चार चांद लगा दिए.

विज्ञापन

इन फिल्मों में किया काम

इन फिल्मों में किया काम5 / 6

नेटफ्लिक्स की सीरीज के बाद प्राजक्ता कोली 'जुगजुग जीयो' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वहीं पिछले साल नेटफ्लिक्स की सीरीज 'सिंगल पापा' में भी प्राजक्ता कोली ने मुख्य भूमिका निभाई.

अपकमिंग सीरीज

अपकमिंग सीरीज6 / 6

प्राजक्ता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं अब फैंस को उनकी अपकमिंग सीरीज 'मिसमैच्ड 4' का बेसब्री से इंतजार है. खबर है कि ये सीरीज 2026 में ही रिलीज होने जा रही है. वहीं इसमें भी प्राजक्ता के साथ रोहित सर्राफ लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन