माहिका शर्मा संग हार्दिक पांड्या ने रचाई शादी? माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगाए दिखीं एक्ट्रेस

Hardik Pandya Mahieka Sharma Wedding: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस माहिका शर्मा की लव लाइफ अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं. वहीं अब सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की खबरें वायरल हो रही हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में एक्ट्रेस माहिका शर्मा को मांग में सिंदूर लगाए देखा गया, जिससे दोनों की शादी की खबरें वायरल होने लगीं.

Hardik pandya mahieka sharma wedding rumours
1 / 6

विज्ञापन

कपल की फोटो वायरल

कपल की फोटो वायरल2 / 6

सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की शादी की खबरें तब सुर्खियों में आईं, जब एक वायरल फोटो में माहिका शर्मा को माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगाए देखा गया. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कपल के फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं.

विज्ञापन

माहिका शर्मा और हार्दिक पांड्या ने साधी चुप्पी

माहिका शर्मा और हार्दिक पांड्या ने साधी चुप्पी3 / 6

वायरल फोटो में माहिका शर्मा और हार्दिक पांड्या के साथ माहिका की मम्मी भी नजर आ रही हैं. अब इस फोटो से कयास लगाए जा रहे हैं कि कपल ने प्राइवेट सेरेमनी में गुपचुप शादी रचा ली है. हालांकि अभी तक हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा ने शादी की खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है.

चर्चाओं में रहता है रिश्ता

चर्चाओं में रहता है रिश्ता 4 / 6

हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की फोटोज शेयर करते रहते हैं. वहीं दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को भी पब्लिक कर दिया है. वहीं अब शादी की खबरों से एक बार फिर कपल चर्चाओं में हैं.

विज्ञापन

एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक संग तलाक

एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक संग तलाक 5 / 6

बता दें हार्दिक पांड्या की पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चाओं में रहती है. माहिका शर्मा को डेट करने से पहले क्रिकेटर ने एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी. हालांकि साल 2024 में दोनों का तलाक हो गया था, जिसके बाद हार्दिक पांड्या का नाम जैस्मिन वालिया से भी जोड़ा गया था.

कौन हैं माहिका शर्मा?

कौन हैं माहिका शर्मा?6 / 6

माहिका शर्मा एक फेमस मॉडल और एक्ट्रेस हैं. वहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफस्टाइल से जुड़ी रील्स भी शेयर करती हैं. माहिका मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे, तरुण तहिलियानी और अमित अग्रवाल जैसे मशहूर डिजाइनरों के शो में रैंप वॉक कर चुकी हैं. वहीं इसके साथ ही शॉर्ट फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन