56 की उम्र में सुनीता आहूजा करेंगी एक्टिंग डेब्यू, बेटे Yashvardhan के साथ आएंगी नजर

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों नेटफ्लिक्स के शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ का हिस्सा बनी है. उन्होंने हाल ही में खुलासा किया है कि वो अपने बेटे यशवर्धन के साथ एक्टिंग में अपना कदम रखने वाली है.

sunita ahuja

सुनीता आहूजा बेटे संग करेंगी फिल्म!

सुपरस्टार गोविंदा की वाइफ और यूट्यूबर सुनीता आहूजा नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ में हिस्सा लिया है. यह रियलिटी शो ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहा है. इस शो का आगाज 27 जून को हुआ है. शो का हिस्सा होने से पहले सुनीता आहूजा ने द फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए बताया कि वो इस शो के लिए क्यों हामी भरी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता आहूजा ने एकता कपूर को लेकर क्या बोला?

दरअसल, सुनीता आहूजा से ‘लॉक अप सीजन 2’ के बारे में सवाल किया गया कि आपने इस शो में हिस्सा क्यों लिया है, जिस पर बात करते हुए उन्होंने जवाब दिया, ‘लॉक अप सीजन 2’ के लिए मैंने हां सिर्फ एकता कपूर की वजह से किया है. क्योंकि एकता मुझे काफी पसंद करती है. मैं भी उन्हें काफी मानती हूं. इतना ही नहीं सुनीता ने आगे कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स मेरा फेवरेट चैनल है. उन्होंने यह भी कहा कि यह शो मै इसलिए कर रही हूं ताकि फ्यूचर में एकता कपूर और नेटफ्लिक्स मुझे अपने प्रोडक्शन हाउस और चैनल में बेहतर और अच्छा काम दें.

विज्ञापन

बेटे संग फिल्म में काम करेंगी सुनीता आहूजा

सुनीता आहूजा ने यह भी खुलासा किया है कि एकता कपूर के जरिए प्रोड्यूस की जा रही फिल्म में मैं अपने बेटे यशवर्धन के साथ फिल्मी और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हुं. सुनीता ने यह भी बताया कि मैं एकता कपूर को काफी ज्यादा मानती और पसंद करती हूं. क्योंकि उन्होंने मेरे बेटे को काम करने का मौका दिया है और मुझे भी फिल्म में काम करने का अवसर मिला है. मैं अपने बेटे की फिल्म में उसकी मां का रोल प्ले करने वाली हूं. वहीं सुनीता ने एकता कपूर का शुक्रिया भी किया है. आपको बता दें कि हाल में सुनीता आहूजा ने अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ एक कुकिंग रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं, इस शो का नाम  ‘मां है ना’ था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ