मशहूर फिल्ममेकर K Bhagyaraj का 73 की उम्र में हुआ निधन, फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम!

K Bhagyaraj Death: तमिल फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है. मशहूर फिल्ममेकर के भाग्यराज का 73 की उम्र में निधन हो गया है. डायरेक्टर के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. वहीं सोशल मीडिया पर भी के भाग्यराज के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. फिल्ममेकर के जाने से तमिल फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचा है.

K Bhagyaraj Death
1 / 6

विज्ञापन

कैसे हुआ निधन?

कैसे हुआ निधन?2 / 6

के भाग्यराज का चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है. फिल्ममेकर ने कई एक्टर्स को साउथ इंडस्ट्री में पहचान दिलाई है. वहीं उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री के सितारों से लेकर उनके फैंस सदमे में आ गए हैं.

विज्ञापन

कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?

कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?3 / 6

फिल्ममेकर का अंतिम संस्कार आज यानी 27 जून को दोपहर 1:30 बजे चेन्नई के बेसंत नगर श्मशान घाट में होगा. इस दौरान फिल्ममेकर के परिवार के सदस्य और उनके करीबी लोग उन्हें अंतिम विदाई देंगे.

के भाग्यराज के परिवार में कौन-कौन?

के भाग्यराज के परिवार में कौन-कौन?4 / 6

के भाग्यराज के परिवार में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस पूर्णिमा भाग्यराज और उनके बच्चे शांतनु और सरन्या हैं. फिल्ममेकर के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके परिवार को यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि भाग्यराज अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं.

विज्ञापन

खुशबू सुंदर की बेटी में शामिल हुए थे के भाग्यराज

खुशबू सुंदर की बेटी में शामिल हुए थे के भाग्यराज5 / 6

फिल्ममेकर अभी कुछ ही दिन पहले एक्टर खुशबू सुंदर की बेटी की शादी में शामिल हुए थे. खुशबू सुंदर की बेटी की शादी कुछ दिन पहले ही गोवा में हुई थी. इस दौरान के भाग्यराज के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे नजर आए थे.

के भाग्यराज की फेमस फिल्में

के भाग्यराज की फेमस फिल्में6 / 6

के भाग्यराज ने अपने करियर में 25 से ज्यादा फिल्मों को डायरेक्ट किया है. वहीं उन्होंने 75 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय भी किया. उनकी फेमस फिल्मों में 'मुंधनाई मुदिचू', 'अंधा 7 नाटकाल' और 'डार्लिंग डार्लिंग डार्लिंग' शामिल हैं. वहीं के भाग्यराज ने उर्वशी और कल्पना जैसी हीरोइनों को भी इंडसट्री में लॉन्च किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन