Entertainment News: 4 दिसंबर को रिलीज होगी श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा'

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Entertainment News in Hindi LIVE

Entertainment News: श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ को लेकर हर कोई एक्साइटेड है. फिल्म की रिलीज का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म की रिलीज को लेकर जानकारी आ गई है. श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ को 4 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा.

विज्ञापन

जैकलीन फर्नांडिस का बर्थडे

जैकलीन फर्नांडिस आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. साल 2006 में एक्ट्रेस मिस यूनिवर्स श्रीलंका बनी थीं और ऐसे उन्होंने इंडस्ट्री में अपना सफर शुरू किया. वहीं इसके बाद एक्ट्रेस साल 2009 में ‘अलादीन’ मूवी में नजर आई थीं. इस फिल्म में जैकलीन के साथ रितेश देशमुख और अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे. आज जैकलीन इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. बॉलीवुड में एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुकी हैं.

विज्ञापन

‘डीसी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

DC फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.70 करोड़ की कमाई की. जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 9.55 करोड़ का कलेक्शन किया था, लेकिन चौथे दिन फिल्म की कमाई में 3.85 करोड़ की गिरावट देखने को मिली. वहीं चौथे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 27.6% रही. भारत में अब तक फिल्म ने 4 दिनों में 26.65 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 30.65 करोड़ है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 43.90 करोड़ है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और भी उछाल देखने को मिल सकता है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: ‘स्पाइडर-मैन 4’ ने 13वें दिन इतने करोड़ का किया कलेक्शन

हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर काफी जमकर कमाई कर रही है. फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने 13वें दिन कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: जूनियर एनटीआर के कंधे की होगी सर्जरी

साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर जूनियर एनटीआर को हाल ही में कंधे में चोट लग गई थी, जिस पर उनकी टीम ने जानकारी दी है कि एक्टर के कंधे की सर्जरी की जाएगी. आइए जानते हैं कि उनकी सर्जरी कहां होने वाली है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: तगड़े सस्पेंस-थ्रिलर से भरी है 8 एपिसोड की ये सीरीज

आपके पास अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे 8 एपिसोड के साथ रिलीज किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की मच अवेटेड फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur The Movie) का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस मूवी में कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित एक बार फिर दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं. पढ़िए पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/Db5e_t8CWxK/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: प्रकाश राज का वोटर लिस्ट से कटा नाम?

साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर प्रकाश राज ने आज यानी 11 अगस्त को दावा किया है कि बेंगलुरु में जारी मतदाता सूचियों (SIR) की प्रक्रिया के दौरान उनका नाम हटा दिया गया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Shraddha Kapoor ने क्या बढ़ा दी अपनी फीस?

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को लेकर चर्चा हो रही है कि एक्ट्रेस ने अपनी फीस बढ़ा दी है. आइए जानते हैं कि आखिर श्रद्धा की फीस में कितनी बढ़ोतरी हुई है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Don 3 को लेकर फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह पर कसा तंज?

एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने डॉन 3 (Don 3) विवाद के बीच फिर ऐसा कुछ कह दिया है, जिसके बाद लोगों को ऐसा लग रहा कि उन्होंने धुरंधर एक्टर पर तंज कसा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Sukriti Kakar ने बॉयफ्रेंड शौमिक शेट्टी संग की सगाई

पॉपुलर सॉन्ग ‘कर गई चुल्ल’ फेम सिंगर सुकृति कक्कड़ ने अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन शौमिक शेट्टी से सगाई कर ली है. कपल की सगाई की फोटोज भी सामने आई हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Batwara 1947 और Awarapan 2 का एडवांस बुकिंग में कैसा हाल?

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का हाल? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 4 दिसंबर को रिलीज होगी श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा'

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' को लेकर हर कोई एक्साइटेड है. फिल्म की रिलीज का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म की रिलीज को लेकर जानकारी आ गई है. श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' को 4 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/Db5ciD5oSaZ/?hl=en

Entertainment News LIVE: कितने अमीर हैं Awarapan 2 एक्टर Emraan Hashmi?

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की नेटवर्थ को लेकर खूब चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि इमरान के पास कितनी दौलत है और उनके पास कौन-कौन-सी लग्जरी कारें हैं? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Jacqueline Fernandez को फिर आई सुकेश चंद्रशेखर की चिट्ठी

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने फिर लेटर लिखा है. जेल में बंद होने के बाद भी सुकेश ने जैकलीन को बड़े-बड़े गिफ्ट देने का दावा किया है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 65 साल का वो हीरो, जिसकी एक-दो नहीं 33 फिल्में नहीं हुईं रिलीज

आज हम आपको हिंदी सिनेमा के उस एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिसकी 33 फिल्में पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाई. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं, जिनकी इतनी सारी फिल्में रिलीज नहीं हो पाई. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कब आएगा Haiwaan का टीजर?

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'हैवान' के टीजर का इंतजार अब खत्म होने वाला है. अक्षय कुमार ने खुद बताया है कि फिल्म का टीजर कल यानी 12 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Awarapan 2 का सबसे महंगा एक्टर कौन?

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' की कास्ट की फीस को लेकर जानकारी आई है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म का सबसे महंगा स्टार कौन है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: मौनी रॉय ने शेयर की वेकेशन फोटोज

मौनी रॉय इन दिनों सेल्फ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस ने ब्राउन कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी है. सोशल मीडिया पर मौनी का ये अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है.

https://www.instagram.com/p/Db3IPemDZg5/?hl=en&img_index=1

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 'मैं वापस आऊंगा'

दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ की 'मैं वापस आऊंगा' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही नंबर 1 बन गई है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की खूब तारीफ की जा रही है. फैंस को फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग खूब पसंद आ रही है.

Entertainment News LIVE: कौन हैं गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार?

कोमल फिल्म इंडस्ट्री में नई हैं और बॉलीवुड से उनका कोई पुराना रिश्ता नहीं है. खबरों के मुताबिक कोमल उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. वहीं अब वो गोविंदा के साथ ही बॉलीवुड में भी एंट्री करने जा रही हैं. इस फिल्म के ऐलान से पहले ही गोविंदा और कोमल के रिश्ते की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेज हो गई थीं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: OTT पर कब आएगी सीएम विजय की फिल्म Jana Nayagan?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर क्या जानकारी है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: समय रैना के शो में गेस्ट बनकर आए बादशाह

रैपर बादशाह हाल ही में समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में नजर आए. शो में जजों के पैनल में बादशाह ने शो के कंटेस्टेंट्स को खूब एंटरटेन किया. वहीं समय रैना बादशाह को ट्रोल करते दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर बादशाह से जुड़े वीडियोज वायरल हो रहे हैं.

Entertainment News LIVE: विजय सेतुपति की फिल्म में तब्बू बनेंगी पुलिस अफसर

'दृश्यम' में पुलिस अफसर बनने के बाद अब तब्बू अपकमिंग फिल्म 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में भी पुलिस का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में तब्बू के साथ विजय सेतुपति भी लीड रोल में नजर आएंगे. सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाई 'ऑपरेशन सफेद सागर'

'ऑपरेशन सफेद सागर' सीरीज नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. 6 एपिसोड्स की इस सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. इस सीरीज में सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल लीड रोल में हैं.

Entertainment News LIVE: 'भोजपुरी बवाल' में साथ दिखे तेज प्रताप यादव और लालू यादव

'भोजपुरी बवाल' का लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हाल ही में तेज प्रताप यादव का शो में एक इमोशनल एंगल देखने को मिला. तेज प्रताप यादव के पिता लालू प्रसाद यादव अपने बेटे के जन्मदिन पर पहुंचे और शो में बाप-बेटे का रीयूनियन देखने को मिला. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: सुनील शेट्टी का 65वां जन्मदिन आज

सुनील शेट्टी आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड में एक्टर 100 से ज्यादा फिल्में दे चुके हैं. सोशल मीडिया पर भी सुनील शेट्टी काफी एक्टिव रहते हैं. वहीं उनकी बेटी आथिया शेट्टी भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड की वो 5 फिल्में, जिनमें दिखी भोलेनाथ की भक्ति

शिवरात्री के खास मौके पर हम आपको उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें भोलेनाथ की भक्ति देखने को मिली है. इन फिल्मों को आप घर बैठे OTT पर देख सकते हैं. इनमें अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' से लेकर रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा' तक शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन संग किया डेब्यू, सलमान खान की फिल्मों से बनीं स्टार!

साल 2009 में जैकलीन ने भारत में अपना करियर बनाने की शुरुआत की. भारत में मॉडलिंग करने के दौरान उन्हें सुजॉय घोष की फिल्म 'अलादीन' का ऑफर मिला. इस फिल्म से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया. इसके बाद वो सलमान खान की फिल्मों में भी नजर आईं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: DC का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

DC फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.70 करोड़ की कमाई की. जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 9.55 करोड़ का कलेक्शन किया था, लेकिन चौथे दिन फिल्म की कमाई में 3.85 करोड़ की गिरावट देखने को मिली. वहीं चौथे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 27.6% रही. भारत में अब तक फिल्म ने 4 दिनों में 26.65 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 30.65 करोड़ है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 43.90 करोड़ है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और भी उछाल देखने को मिल सकता है.

Entertainment News LIVE: जैकलीन फर्नांडिस का बर्थडे

जैकलीन फर्नांडिस आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. साल 2006 में एक्ट्रेस मिस यूनिवर्स श्रीलंका बनी थीं और ऐसे उन्होंने इंडस्ट्री में अपना सफर शुरू किया. वहीं इसके बाद एक्ट्रेस साल 2009 में 'अलादीन' मूवी में नजर आई थीं. इस फिल्म में जैकलीन के साथ रितेश देशमुख और अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे. आज जैकलीन इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. बॉलीवुड में एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुकी हैं.

Entertainment News LIVE: KBC 18 के लिए अमिताभ बच्चन बने रैपर

बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने 18वें सीजन के साथ वापस लौट रहा है. मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें अमिताभ बच्चन का अलग ही स्वैग देखने को मिला. अमिताभ बच्चन रैपर बने नजर आए. वहीं शो की थीम का नाम 'सोचना पड़ेगा' है. अमिताभ बच्चन इस वीडियो में ओवरसाइज डार्क सनग्लासेस, गले में लेयर्ड गोल्ड चेन्स और स्टाइलिश फर कोट पहने नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है.

https://www.instagram.com/reel/Db3Xw4GheBH/

Entertainment News LIVE: 'स्पाइडर-मैन' ने तोड़ा 'अवतार 2' का रिकॉर्ड, 12वें दिन छापे करोड़ों

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड की बहुचर्चित फिल्म 'स्पाइडर-मैन' इन दिनों दुनियाभर में जमकर कमाई कर रही है. यह एक सुपरहीरो वाली फिल्म है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. चलिए जानते हैं कि 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने 12वें दिन कितने का कारोबार किया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘फर्जी’ और ‘मिर्जापुर’ की भी बाप है 7 एपिसोड वाली ये सीरीज

आज हम आपके लिए ओटीटी की एक ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जिसमें आपको खतरनाक सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. इस सीरीज को देखने के बाद आप ‘फर्जी’ और ‘मिर्जापुर’ को भी भूल जाएंगे. सीरीज को आईएमडीबी पर 7.7 की रेटिंग भी दी गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘क्राइम पेट्रोल’ होस्ट करेंगे अजय देवगन!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन बड़े पर्दे के बाद टीवी पर डेब्यू करने वाले हैं. अजय 'क्राइम पेट्रोल' को होस्ट करने जा रहे हैं, यह शो 2003 से चल रहा है. आइए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: भारतीय सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी ‘7 डॉग्स’

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त एक साथ एक इंटरनेशनल फिल्म ‘7 डॉग्स' में नजर आने वाले है. बता दें कि रविवार देर रात को मूवी का नया ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो दर्शकों काफी पसंद आ रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Ai कंटेंट मामले में हाई कोर्ट से तब्बू को मिली बड़ी राहत

बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू ने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा को लेकर दिल्ली के हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. हालांकि, अब एक्ट्रेस को इस मामले में बड़ी राहत मिली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DRJc5EujPgU/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: Varanasi में महेश बाबू निभा रहे रुद्र का किरदार, आखिर कौन हैं ये?

सुपरस्टार महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वाराणसी' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Govinda ने पत्नी सुनीता के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा ने फाइनली अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के तमाम आरोपो पर चुप्पी तोड़ दी है, जिसमें एक्टर ने कहा कि सुनीता मुझे प्यार से गालियां देती है और मैं खुशी-खुशी सुन भी लेता हूं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कब थिएटर में दस्तक देगी फिल्म ‘7 डॉग्स’?

सलमान खान और संजय दत्त, मिस्र के सुपरस्टार अहमद एज और करीम अब्देल अजीज की लीड रोल वाली बड़े बजट की एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ दुनियाभर में रिलीज होगी. ये फिल्म 21 अगस्त को भारत के सिनेमाघरों में हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

Entertainment News LIVE: Deepika Padukone को देख ‘राका’ की प्रोडक्शन टीम क्यों हुई हैरान?

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म 'राका' को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रही है. आइए जानते हैं कि दीपिका कब तक फिल्म की शूटिंग पूरी कर सकती है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Christopher Nolan की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी The Odyssey

मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 20 का फॉर्मेट कैसा होगा?

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ जल्द ही शुरू होने वाला है. शो के शुरू होने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. आइए जानते हैं शो से जुड़ी डिटेल्स... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Toxic में किसने निभाया खूंखार ‘राया’ की बहन का किरदार?

सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' अपनी रिलीज के बेहद करीब है. फिल्म में यश, राया के किरदार में हैं. अब सवाल ये है कि इस फिल्म में राया की बहन का रोल कौन निभा रहा है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ शिव भक्तों की पसंद बना ये हरियाणवी गाना

सावन के महीने में एक हरियाणवी गाना शिवभक्तों के बीच छाया हुआ है और हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सा गाना है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Shehnaaz Gill के साथ शूटिंग करते वक्त हादसा, निगल गईं नोज रिंग!

मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल के साथ शूटिंग करते वक्त हादसा हुआ. हालांकि, घबराने की बात नहीं है. इसकी जानकारी शहनाज ने खुद फैंस के साथ शेयर की है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Toxic की स्टारकास्ट की फीस क्या? मेकर्स ने लुटाए करोड़ों

सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की स्टारकास्ट पर मेकर्स ने मोटा खर्चा किया है. आइए जानते हैं कि फिल्म के लिए किसे कितनी फीस मिली है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: OTT पर कब रिलीज होगी 'रीचर 4'?

प्राइम वीडियो की फेमस सीरीज 'रीचर' का चौथा सीजन इस हफ्ते 12 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है. इसके चौथे सीजन का हर किसी को इंतजार है. वहीं इस सीरीज को पहले सीजन्स की तरह ही आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. ये भी हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में देख सकते हैं.

Entertainment News LIVE: AR रहमान के बेटे का हुआ रोड एक्सीडेंट

मशहूर म्यूजिक कंपोजर AR रहमान के बेटे AR अमीन एक एक्सीडेंट हो गया है. अमीन के साथ ये हादसा रात के करीब साढ़े 3 बजे हुआ. गनीमत रही कि अमीन को मामूली चोटें आई और हॉस्पिटल में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 17 हिट फिल्में देने के बाद डेविड धवन ने गोविंदा से क्यों बनाई दूरी?

गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी ने 17 फिल्में बॉलीवुड को दी हैं और ये सभी फिल्में सुपरहिट साबित रहीं. वहीं अब गोविंदा ने ANI से बातचीत करते हुए बताया है कि डेविड धवन और उन्होंने इसके बाद साथ काम क्यों नहीं किया. गोविंदा ने कहा, 'हमने साथ में 17 बेहतरीन फिल्में की हैं. डेविड वाकई भगवान के बच्चे हैं और जब उन्हें लगा कि वो गोविंदा के साथ और आगे नहीं बढ़ पाएंगे तो वो वहीं रुक गए.' पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 42 मिनट की रोमांटिक कॉमेडी ने नेटफ्लिक्स पर किया कब्जा!

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'इधयम मुरली' है. हाल ही में 7 अगस्त को इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया. ओटीटी पर रिलीज होते ही ये फिल्म दूसरे नंबर पर ट्रेंड होने लगी. इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में अथर्व और प्रीति मुकुंदन की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' किस OTT पर होगी रिलीज?

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद ओटीटी पर भी रिलीज होने जा रही है. ये फिल्म 14 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रही है. फिल्म में रोमांस और कॉमेडी से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे.

Entertainment News LIVE: 10 से 16 अगस्त तक OTT पर रिलीज हो रहीं ये 8 फिल्में-सीरीज

ओटीटी पर इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का धमाका मचाने वाला है. 1 या 2 नहीं, बल्कि इस हफ्ते 8 फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. ये फिल्में और सीरीज नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर तहलका मचाने वाली हैं. इनमें 'कॉकटेल 2' से 'भारत भाग्य विधाता' तक की फिल्में शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'दिल चाहता है' को पूरे हुए 25 साल

आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना स्टारर 'दिल चाहता है' को 25 साल पूरे हो गए हैं. इस फिल्म ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था. आज 25 साल बाद भी फैंस इस फिल्म के दीवाने हैं. कहानी के साथ-साथ फिल्म के गाने भी मशहूर हैं.

Entertainment News LIVE: Bigg Boss फेम एक्ट्रेस के घर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के सांताक्रूज में अभिनेत्री लोपामुद्रा राउत के घर हुई लाखों रुपये की चोरी का सांताक्रूज पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने मामले में 26 साल के आरोपी चंदन कमलेश मुखिया को बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 200 ग्राम सोना और रोलेक्स घड़ी बरामद की है, जबकि चोरी की रकम में से 46.39 लाख रुपये बैंक खातों में फ्रीज कराए गए हैं. पुलिस के मुताबिक, बरामद और फ्रीज की गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 76.39 लाख रुपये है.

Entertainment News LIVE: मां के निधन से सदमे में आ गए थे गोविंदा, देने जा रहे थे जान

गोविंदा ने हाल ही में ANI से बातचीत करते हुए अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक गहरा राज बताया है. एक्टर ने कहा कि जब उनकी मां निर्मला देवी का निधन हुआ था तो वो बुरी तरह से टूट चुके थे. एक्टर के मन में जान देने का ख्याल आ गया था. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'डीसी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'डीसी' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया. फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.55 करोड़ की कमाई की. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 40.1% रही. वहीं शोज की बात करें तो तीसरे दिन फिल्म के शोज 4,639 रहे. 'डीसी' ने भारत में अब तक 20.95 करोड़ की कमाई की. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 24.11 करोड़ का कलेक्शन किया. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 31.86 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म में दोनों सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया है.

Entertainment News LIVE: CINTAA के 11 लोगों ने दिया इस्तीफा, उपासना सिंह का खुलासा

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की महासचिव उपासना सिंह ने हाल ही में जानकारी देते हुए कहा है कि सिन्टा के 11 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है. साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि इस्तीफा देने वाले सदस्यों ने पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापूरे पर मनमानी करने के आरोप लगाए हैं. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि CINTAA के संविधान में ये प्रावधान है कि अगर आधे या आधे से अधिक सदस्य इस्तीफा देते हैं तो समिति तुरंत भंग कर दी जाती है और फिर से चुनाव की घोषणा की जाती है. हम चाहते हैं कि रजिस्ट्रार इस मामले की निगरानी करें. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'रामायण' के ट्रेलर के फैन हुए नागार्जुन अक्किनेनी, यश और रणबीर कपूर की तारीफों के बांधे पुल

रणबीर कपूर और यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ की जा रही है. फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही दुनियाभर में भी तहलका मचा दिया है. वहीं साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी भी फिल्म के ट्रेलर के दीवाने हो गए हैं. एक्टर ने फिल्म के ट्रेलर को शानदार बताते हुए रणबीर कपूर और यश की जमकर तारीफ की. नागार्जुन ने कहा कि मुझे रणबीर कपूर और यश काफी पसंद हैं. साथ ही कहा कि फिल्म का ट्रेलर भी शानदार था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ