Jr NTR Health Update: जूनियर एनटीआर के कंधे की चोट के बाद होगी सर्जरी, जानें किस अस्पताल में होगा इलाज

साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर जूनियर एनटीआर को हाल ही में कंधे में चोट लग गई थी, जिस पर उनकी टीम ने जानकारी दी है कि एक्टर के कंधे की सर्जरी की जाएगी. आइए जानते हैं कि उनकी सर्जरी कहां होने वाली है.

Jr ntr

Jr NTR. Image Credit-IMDb

Jr NTR Health Update: मशहूर एक्टर जूनियर एनटीआर (Jr NTR) को हाल ही में कंधे में चोट लग गई थी. चोट के बाद एक्टर ने मेडिकल जांच कराया है, जिसके बाद एक्टर की सर्जरी तय हुई है. अभिनेता की सर्जरी कल यानी 12 अगस्त को हैदराबाद के किम्स अस्पताल में किया जाएगा. इस बात की जानकारी उनकी टीम ने शेयर किया है, जिसके बाद से ही एक्टर फैंस उनकी सहकुशल सर्जरी के लिए दुआएं करते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां होगी जूनियर एनटीआर की सर्जरी

एक्टर की सर्जरी मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने सलाह दी थी. एक्टर की टीम ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘सुपरस्टार एनटीआर की कंधे की सर्जरी कल यानी 12 अगस्त को हैदराबाद के किम्स अस्पताल में किया जाएगा. इसे डॉक्टरों की एक टीम ने जांच के बाद कहा है. इतना ही नहीं डॉक्टरों कि एक टीम एक्टर की जल्द और अच्छी रिकवरी के लिए भी काम कर रही है. टीम ने आगे यह भी कहा कि सर्जरी के बाद एक्टर की हेल्थ पर अपडेट दिया जाएगा. फैंस का धन्यवाद करते हुए टीम ने कहा आपकी समझ ओर लगातार मिल रहे प्यार, सपोर्ट के लिए धन्यवाद.

विज्ञापन

टीम ने दी थी चोट की जानकारी

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एक्टर जूनियर एनटीआर टीम ने ही एक बयान जारी कर चोट की जानकारी दी थी, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हमें दुख के साथ आप सभी को बता रहे हैं कि मिस्टर एनटीआर के कंधे में चोट लग गई है. हालांकि, डॉक्टर और मेडिकल जांच के बाद उन्हें छह से आठ हफ्तों तक पूरी तरह आराम करने को कहा है. ताकि एक्टर जल्द ही ठीक हो जाए. हालांकि, अब डॉक्टरों की एक टीम ने अभिनेता को सर्जरी कराने की सलाह दी है, जो कल हैदराबाद के किम्स अस्पताल में होगा. सर्जरी के बाद डॉक्टरों की एक टीम एक्टर पर अपनी पैनी नजर रखेगी. सर्जरी के बाद एक्टर की हेल्थ अपडेट उनकी टीम शेयर करेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ