कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? गोविंदा से जुड़ा जिनका नाम; रूमर्ड गर्लफ्रेंड का मिला टैग!

Govinda Rumoured Girlfriend: गोविंदा इन दिनों अपनी लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्टर का नाम कोमल रानी स्वर्णकार से जोड़ा जा रहा है. यहां तक कि कोमल को गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का टैग दे दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर कोमल रानी स्वर्णकार कौन हैं.

govinda rumoured girlfriend komal rani swarnkar

Govinda Rumoured Girlfriend: बॉलीवुड स्टार गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा ने हाल ही में उनके अफेयर के बारे में खुलासा किया था. हालांकि गोविंदा ने इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है. वहीं अब सोशल मीडिया पर गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के अफेयर की चर्चाएं तेजी से वायरल हो रही हैं. यहां तक कि कोमल को गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का टैग दिया जा रहा है. हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया, जिसके बाद से ही ये चर्चाएं और तेज हो गई हैं. चलिए जानते हैं आखिर कोमल रानी स्वर्णकार कौन हैं.

विज्ञापन

गोविंदा की फिल्म में आएंगी नजर

कोमल रानी स्वर्णकार अभी बॉलीवुड में अपने डेब्यू की तैयारी कर रही हैं. गोविंदा की अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ में कोमल रानी बतौर लीड एक्ट्रेस काम करने जा रही हैं. इस फिल्म में कोमल के साथ गोविंदा भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं. वहीं खास बात ये है कि इस फिल्म को गोविंदा ही प्रोड्यूस भी कर रहे हैं. अब गोविंदा और कोमल की इस अपकमिंग फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

विज्ञापन

एक्टर से जुड़ा नाम

कोमल फिल्म इंडस्ट्री में नई हैं और बॉलीवुड से उनका कोई पुराना रिश्ता नहीं है. खबरों के मुताबिक कोमल उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. वहीं अब वो गोविंदा के साथ ही बॉलीवुड में भी एंट्री करने जा रही हैं. इस फिल्म के ऐलान से पहले ही गोविंदा और कोमल के रिश्ते की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेज हो गई थीं. दरअसल गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में गोविंदा और कोमल के अफेयर की तरफ इशारा किया था.

विज्ञापन

पत्नी सुनीता आहूजा ने लगाया था आरोप

सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने कोमल नाम से सख्त नफरत है. हालांकि उस दौरान उन्होंने ये क्लियर नहीं किया था कि वो कोमल रानी स्वर्णकार की बात कर रही हैं या किसी और की बात कर रही हैं. वहीं गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार ने अभी तक डेटिंग रूमर्स पर कोई बयान जारी नहीं किया है. वहीं खबरों के मुताबिक ‘रूपा’ के बाद कोमल ‘दुनियादारी’ फिल्म में भी गोविंदा के साथ नजर आ सकती हैं.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ