‘फर्जी’ और ‘मिर्जापुर’ से खतरनाक सस्पेंस लेकर बैठी है 7 एपिसोड वाली ये सीरीज, कहानी देख उड़ जाएंगे होश

आज हम आपके लिए ओटीटी की एक ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जिसमें आपको खतरनाक सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. इस सीरीज को देखने के बाद आप ‘फर्जी’ और ‘मिर्जापुर’ को भी भूल जाएंगे. सीरीज को आईएमडीबी पर 7.7 की रेटिंग भी दी गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Guns and Gulaabs

Guns and Gulaabs ओटीटी पर कहां देखें?

आज के दौर में ओटीटी पर कई सारी फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जो दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है. आप भी इन दिनों देखने के लिए कोई सस्पेंस वाली सीरीज तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बताएंगे, जिसमें ‘फर्जी’ और ‘मिर्जापुर’ से भी तगड़ा सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. यह सीरीज आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बांधकर रखने में कामयाब साबित होता है. इस सीरीज की कहानी आपको पूरे टाइम बोर नहीं होने देती है. अब आप भी सीरीज देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए होंगे, तो चलिए बिना देर किए हम आपको इस वेब सीरीज का नाम बताते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

ओटीटी पर कहां देखें ‘गन्स एंड गुलाब्स’

हम जिस सीरीज का जिक्र कर रहे हैं, वो साल 2023 में ओटीटी पर स्ट्रीम की गई थी. इस सीरीज को रिलीज हुए अब तक तीन साल हो चुके हैं. लेकिन यह अब भी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. हम बात कर रहे हैं, ‘गन्स एंड गुलाब्स’ सीरीज की, जिसे राज एंड डीके के निर्देशन में तैयार किया गया था. इस वेब सीरीज में राजकुमार राव के साथ दुलकर सलमान, आदर्श गौरव, गुलशन देवैया, दिवंगत सतीश कौशिक, टी.जे. भानु और विपिन शर्मा ने अहम किरदार निभाया है. यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

विज्ञापन

‘गन्स एंड गुलाब्स’ को IMDb पर कितनी मिली रेटिंग

‘गन्स एंड गुलाब्स’ सीरीज में आपको भरपूर एक्शन, कॉमेडी और सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. वहीं सीरीज की कहानी की बात करे, तो इस सीरीज में काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलता है. सीरीज में आपको एक काल्पनिक गांव गुलाबगंज दिखाया गया है, जहां बड़े पैमाने पर अफीम का अवैध कारोबार किया जा रहा है. हालांकि, इस कारोबार पर अपना कब्जा जमाने के लिए दो बड़े गैंग आपस में भिड़ जाते हैं, जो पूरे गांव की शांति को पूरी तरह तबाह कर देता है. इस वेब सीरीज को आईएमडीबी पर 10 में से 7.7 की रेटिंग दी गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ