Toxic की स्टारकास्ट पर मेकर्स ने पैसा लगाने में नहीं छोड़ी कोई कसर, एक-एक पर लूटाए इतने करोड़

Toxic Starcast Fees: सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की स्टारकास्ट पर मेकर्स ने मोटा खर्चा किया है. आइए जानते हैं कि फिल्म के लिए किसे कितनी फीस मिली है?

Toxic

Toxic. image credit- social media

Toxic Starcast Fees: सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म की रिलीज में भी अब ज्यादा समय नहीं बचा रहा है. ऐसे में हर किसी को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म की रिलीज से पहले अब इसकी स्टारकास्ट की फीस की चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए मेकर्स ने स्टार्स पर कितने करोड़ रुपये खर्च किए हैं.

विज्ञापन

फिल्म ‘टॉक्सिक’ की स्टारकास्ट की फीस

यश की फीस

फिल्म ‘टॉक्सिक’ में सुपरस्टार यश बेहद अहम रोल निभा रहे हैं. इस फिल्म में यश डबल रोल में नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर फिल्म के लिए यश की फीस की बात करें तो ‘टॉक्सिक’ के लिए यश को करीब 50 करोड़ रुपये बतौर फीस मिले हैं. फिल्म में यश, राया के किरदार में नजर आएंगे.

विज्ञापन

कियारा आडवाणी की कमाई

फिल्म ‘टॉक्सिक’ में कियारा आडवाणी नाडिया के किरदार में नजर आने वाली हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म के लिए उन्हें करीब 15 करोड़ रुपये की फीस मिली है. अगर ये आंकड़ा सही है, तो कथित तौर पर कियारा की फीस नयनतारा की रिपोर्टेड फीस से भी ज्यादा है.

नयनतारा पर मेकर्स ने किया इतना खर्चा

फिल्म में नयनतारा की बात करें तो वो गंगा की भूमिका में दिखाई देंगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के लिए उनकी फीस करीब 12 से 18 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है, जो कियारा से कम हो सकती है.

विज्ञापन

रुक्मिणी वसंत की फीस

रुक्मिणी वसंत की बात करें तो इस फिल्म के लिए उन्हें करीब 3 से 5 करोड़ रुपये बतौर फीस मिले हैं. फिल्म ‘टॉक्सिक’ में वो मेलिसा का किरदार निभा रही हैं.

हुमा कुरैशी पर कितना खर्चा?

फिल्म ‘टॉक्सिक’ के लिए अगर हुमा कुरैशी की फीस की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 2 से 3 करोड़ रुपये की फीस मिली है.

विज्ञापन

तारा सुतारिया पर कितना खर्चा?

फिल्म ‘टॉक्सिक’ में तारा सुतारिया, रेबेका का किरदार निभा रही हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उनकी फीस भी करीब 2 से 3 करोड़ रुपये है. भले ही फिल्म की स्टारकास्ट की फीस सामने आई है, लेकिन ये कंफर्म और ऑफिशियल नहीं है बल्कि सभी स्टार्स की फीस रिपोर्ट्स के आधार पर है. इसलिए इनकी पुष्टि नहीं की जा सकती, लेकिन अगर ये अनुमानित आंकड़े सही है, तो मेकर्स ने फिल्म की कास्ट पर मोटा पैसा लुटाया है.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ