हीरो या हैवान... कब आएगा Haiwaan का टीजर? Akshay Kumar ने खुद बताई डेट

Haiwaan Teaser: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हैवान’ के टीजर का इंतजार अब खत्म होने वाला है. अक्षय कुमार ने खुद बताया है कि फिल्म का टीजर कल यानी 12 अगस्त को रिलीज किया जाएगा.

Haiwaan

Haiwaan. image credit- social media

Haiwaan Teaser: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हैवान’ के टीजर के रिलीज होने का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार है. अब ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. अक्षय कुमार ने खुद फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म का टीजर कब रिलीज होगा?

विज्ञापन

कब रिलीज होगा ‘हैवान’ का टीजर?

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ के दो पोस्टर शेयर किए हैं. इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि फिल्म का टीजर कल यानी 12 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. फिल्म के एक पोस्टर में अक्षय कुमार, तो दूसरे में सैफ अली खान नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

अक्षय कुमार के इस पोस्ट को देखने के बाद अब यूजर्स खुशी से झूम रहे हैं. साथ ही खिलाड़ी कुमार के पोस्ट को देखने के बाद उस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने इस पोस्ट को देखने के बाद लिखा है कि बेसब्री से इंतजार. दूसरे यूजर ने कहा कि जल्दी रिलीज करो. एक तीसरे यूजर ने लिखा कि अब इंतजार नहीं हो रहा, कल मिलते हैं. इस तरह यूजर्स ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

वहीं, अगर फिल्म ‘हैवान’ की बात करें तो ये एक अपकमिंग बॉलीवुड साइको-थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं. इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं, जो 18 साल बाद बड़े पर्दे पर एक साथ वापसी कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें बहुत बड़ा ट्विस्ट है. दरअसल, फिल्म में अक्षय कुमार कोई सीधे-साधे हीरो या पुलिसवाले नहीं बने हैं बल्कि इस बार वो प्ले कर रहे हैं एक क्रूर, बेरहम और साइको किलर (विलेन) का रोल, जो अपने परिवार का बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है.

सैफ अली खान का रोल

फिल्म में वहीं दूसरी तरफ, सैफ अली खान एक नेत्रहीन केयरटेकर के रोल में हैं, लेकिन उन्हें कमजोर समझने की गलती मत करना, क्योंकि वो केरल की प्राचीन मार्शल आर्ट ‘कलारीपायट्टु’ (Kalaripayattu) में एक्सपर्ट हैं. अब देखने वाली बात ये होगी कि जब फिल्म में दोनों का आमना-सामना होगा, तो क्या होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ