Toxic में किसने निभाया खूंखार 'राया' की बहन का किरदार? ट्रेलर में दिखा दमदार लुक

Toxic: सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ अपनी रिलीज के बेहद करीब है. फिल्म में यश, राया के किरदार में हैं. अब सवाल ये है कि इस फिल्म में राया की बहन का रोल कौन निभा रहा है?

Toxic

Toxic. image credit- social media

Toxic: सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर जबसे रिलीज हुआ है, तबसे ही ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक यश की इस फिल्म और किरदारों की चर्चा हो रही है. इस बीच अब ये चर्चा हो रही है कि फिल्म में यश की बहन का किरदार कौन निभा रहा है? आइए जानते हैं इनके बारे में…

विज्ञापन

यश की बहन का किरदार

दरअसल, फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश की बहन का किरदार किसी और ने नहीं बल्कि पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा ने अदा किया है. फिल्म में यश, ‘राया’ के रोल में हैं और नयनतारा उनकी बहन के किरदार में हैं. नयनतारा की बात करें तो वो शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में नजर आई थीं.

विज्ञापन

फिल्म ‘जवान’ में किया था काम

जी हां, नयनतारा की फिल्म ‘जवान’ ने 1000 करोड़ पार की कमाई की थी. इसके अलावा एक्ट्रेस, रजनीकांत से लेकर विजय जैसे सुपरस्टार्स के साथ फिल्में कर चुकी हैं और उन्हें काफी पसंद किया जाता है. अब फिल्म ‘टॉक्सिक’ में भी फैंस नयनतारा को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं.

यश ने की तारीफ

फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है. इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज का इवेंट बेंगलुरू में रखा गया था, जहां यश ने नयनतारा की तारीफ की और उन्हें लेडी सुपरस्टार कहा. उन्होंने कहा कि हालात ऐसे थे कि जब नयनतारा इस फिल्म से जुड़ीं तो डेट्स की दिक्कतें थीं और शूटिंग बहुत तेजी से करनी थी. हमारे पास ज्यादा समय नहीं था और हमें काम पूरा करना ही था.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

उन्होंने कहा कि डेट्स की दिक्कतों के बावजूद उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी की और उन्होंने अपना बेस्ट दिया. ऐसी फिल्म चुनना और जैसा काम उन्होंने किया है, उसे करने के लिए बहुत हिम्मत और ग्रेस की जरूरत होती है, वो सच में ‘लेडी सुपरस्टार’ हैं. मुझे पता है कि उनकी मार्केट वैल्यू क्या है और फैंस उन्हें कितना पसंद करते हैं. बता दें कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ को 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है, जिसका फैंस को इंतजार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ