Emraan Hashmi के पास है आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन, कितने अमीर हैं Awarapan 2 एक्टर?

Emraan Hashmi Networth: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की नेटवर्थ को लेकर खूब चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि इमरान के पास कितनी दौलत है और उनके पास कौन-कौन-सी लग्जरी कारें हैं?

Emraan Hashmi

Emraan Hashmi. image credit- social media

Emraan Hashmi Networth: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की रिलीज बेहद करीब है और इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. इस बीच फिल्म के एक्टर इमरान हाशमी की नेटवर्थ को लेकर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि इमरान हाशमी कितने अमीर हैं?

विज्ञापन

इमरान हाशमी के पास कितनी दौलत?

रिपोर्ट्स की मानें, तो इमरान हाशमी के पास 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है. लग्जरी लाइफस्टाइल जीने वाले इमरान हाशमी के पास लग्जरी कारें और आलीशान घर है. इमरान हाशमी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और उनके किरदारों ने दर्शकों के दिलों को छुआ है.

विज्ञापन

प्रॉपर्टी में भारी-भरकम निवेश

ये तो सभी जानते हैं कि इमरान हाशमी एक शानदार लाइफ जीते हैं. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान हाशमी की 105 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति का बड़ा हिस्सा उनकी फिल्मों की फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है. फिल्मों और विज्ञापनों के अलावा इमरान हाशमी ने प्रॉपर्टी में भी भारी-भरकम निवेश किया हुआ है.

महंगी कारें और घर

इमरान हाशमी के पास मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में करीब 16 करोड़ रुपये की कीमत का एक लग्जरी अपार्टमेंट है. इसके अलावा गोवा में उनका 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का एक शानदार पेंटहाउस और लोनावला में 12 करोड़ रुपये का एक खूबसूरत विला भी है. वहीं, अगर इमरान के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास बेहद महंगी कारें हैं.

विज्ञापन

करोड़ों की गाड़ियां

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान हाशमी के लग्जरी कार कलेक्शन में करीब 3.2 करोड़ रुपये की कीमत वाली लैंबॉर्गिनी हुराकान और 2.9 करोड़ रुपये की रेंज रोवर वॉग मौजूद है. इसके अलावा इमरान हाशमी 2.57 करोड़ रुपये की मर्सिडीज मेबैक S560 और लगभग 1.88 करोड़ रुपये की ऑडी A8 L जैसी कई अन्य महंगी गाड़ियों को भी पसंद करते हैं.

फिल्म ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’

वहीं, अगर इमरान की बात करें तो इमरान हाशमी इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर चर्चा में हैं. ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से होगी. देखने वाली बात होगी कि दोनों फिल्मों में कौन ज्यादा ओपनिंग करेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ