प्रकाश राज ने शेयर किया वीडियो
एक्टर प्रकाश राज ने कहा, ‘मैं आपके साथ एक ऐसा मजाक शेयर करना चाहता हूं, दरअसल मैं उन 65 लाख मतदाताओं में से एक हूं जिनका नाम वोट देने के अधिकार से हटा दिया गया है. यह नाम एसआईआर होने के बाद बेंगलुरु निर्वाचन क्षेत्र ने जारी किया है. यह एक बढ़िया मजाक है. एक्टर ने आगे कहा, मेरा जन्म इसी निर्वाचन क्षेत्र में हुआ है, मैं यही पला-बढ़ा हूं. यही मैने अपनी स्कूल, कॉलेज और थिएटर की पढ़ाई पूरी की है. प्रकाश राज ने यह भी कहा कि मैं इसी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद का उम्मीदवार भी रहा था.
एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, भले ही आप कुछ लोगों को वोट देने का अधिकार छीन सकते हैं, जो शायद आपकी सरकार को वोट नहीं करे, लेकिन आप जिस सत्ता पर बैठे हैं वहां से नीचे उतारने की हमारी कोशिश को नहीं रोक सकते हैं. प्रकाश राज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग भी उनके वीडियो पर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. कई लोग प्रकाश राज के आरोप को सपोर्ट कर रहे हैं, तो कई लोग उन्हें सरकार की आलोचना करने वाला बता रहे हैं.
कई वोटर आईडी कार्ड होने का आरोप
आपको बता दें की हाल ही में एक्टर के ऊपर अलग-अलग जगहों के वोटर आईडी कार्ड रखने का आरोप लगा था. इतना ही नहीं उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था. हालांकि, एक्टर को बाद में कोर्ट से बेल मिल गई थी.