Spider-Man 4 Box Office: 'स्पाइडर-मैन' ने तोड़ा 'अवतार 2' का रिकॉर्ड, 12वें दिन भी छापे करोड़ों; जानें 'द ओडिसी' की कमाई

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड की बहुचर्चित फिल्म ‘स्पाइडर-मैन’ इन दिनों दुनियाभर में जमकर कमाई कर रही है. यह एक सुपरहीरो वाली फिल्म है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. चलिए जानते हैं कि ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने 12वें दिन कितने का कारोबार किया है.

Spider Man Brand New Day

Spider Man Brand New Day ने 12वें दिन कमाए इतने करोड़

टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ को भारतीय लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. यह मूवी 30 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी. इस मूवी ने आते ही हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ को कलेक्शन में काफी पीछे छोड़ दिया था. चलिए जानते हैं कि ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ मूवी ने आज यानी 10 अगस्त को कितने का कलेक्शन किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने 12वें दिन छापे इतने करोड़

टॉम हॉलैंड और जेंडाया की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ को रिलीज हुए आज 12 दिन हो चुके हैं. यह मूवी सैंकनिल्क के अनुसार पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये छापे थे. वहीं इस मूवी ने पहले वीक पर 334.75 करोड़ कमाए थे. हालांकि, मूवी ने दूसरे शनिवार यानी 10वें दिन 31 करोड़ और दूसरे रविवार यानी 11वें दिन 34.70 करोड़ कमाए थे. इस फिल्म को रिलीज हुए आज यानी 10 अगस्त को 12 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने 12वें दिन खबर लिखे जाने तक 6.10 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म ने 12 दिनों में 421.55 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है. फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ में जेंडाया (Zendaya), सैडी सिंक, फ्लोरेंस पुघ, जैकब बैटलन (Jacob Batalon), मारिसा टोमेई (Marisa Tomei) और जॉन बर्नथल ने अपने अभिनय का सबूत पेश किया है.

विज्ञापन

‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने ‘अवतार 2’ का तोड़ रिकॉर्ड

‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने हॉलीवुड की मूवी ‘अवतार 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ‘अवतार 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 391.40 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था. वहीं द ओडिसी की बात करें, तो इस मूवी ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 169.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. इस मूवी का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन ने किया था. फिल्म द ओडिसी में टॉम हॉलैंड ने अहम किरदार भी निभाया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ