Don 3 विवाद के बीच Farhan Akhtar का बड़ा बयान, Ranveer Singh पर इशारों-इशारों में कह दी बड़ी बात

एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने डॉन 3 (Don 3) विवाद के बीच फिर ऐसा कुछ कह दिया है, जिसके बाद लोगों को ऐसा लग रहा कि उन्होंने धुरंधर एक्टर पर तंज कसा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Farhan Akhtar

Farhan Akhtar. Image Credit-Social Media

विज्ञापन

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर फरहान अख्तर काफी लंबे समय से डॉन 3 (Don 3) विवाद को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. हालांकि, फरहान अख्तर ने हाल ही अपनी दूसरी फिल्म ‘दिल चाहता है’ के बारे में बात करते हुए उन्होंने ‘डॉन 3’ से कथित तौर पर रणवीर सिंह के बाहर होने पर इशारों-इशारों में तंज कसा है. लेकिन उन्होंने एक्टर का नाम लिए बिना, फरहान ने उन कलाकारों का जिक्र किया है, जो शूटिंग शुरू होने से पहले ही प्रोजेक्ट छोड़ देते हैं.

दरअसल, फरहान अख्तर जैसे ही यह बात कि, ‘आजकल यह एक पैटर्न बन गया है’, जिसके बाद से ही लोगों ने तुरंत इस बात को ‘डॉन 3’ से जुड़े विवाद से जोड़ना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

फरहान अख्तर ने क्या कहा?

आपको बता दें कि फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह ने काम करने की बात कही थी. हालांकि, इसकी शूटिंग भी शुरू नहीं हो हुई और यह मूवी महीनों से विवाद में चल रही है. डॉन 3 का विवाद सबसे पहले 2025 में आया था, जब खबर आई थी की शूटिंग शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले रणवीर ने फिल्म को छोड़ दिया है. इस खबर के बाद से ही एक्टर और फरहान के प्रोडक्शन बैनर, एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच काफी विवाद शुरू हो गया इतना ही नहीं फिल्म के इस मामले में इंडस्ट्री की संस्थाएं भी शामिल गईं थी. लेकिन यह मामला अब भी सुलझा नहीं है. फरहान अख्तर ने ‘दिल चाहता है’ के 25 साल पूरे होने पर कहा कि वह अपनी पहली मूवी के लिए एक्टर्स की डेट्स को तय करने में काफी संघर्ष किया था. उन्होंने कहा की फिल्म की शूटिंग को शुरू करने से पहले बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान शेड्यूल के कारण प्रोजेक्ट लगभग छोड़ने ही वाले थे.

विज्ञापन

फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह पर कसा तंज?

हाल ही में अपनी पहली फिल्म ‘दिल चाहता है’ के 25 साल पूरे होने पर बात करते हुए, फिल्ममेकर ने ऐसी बात कही है, जिसे देखने सुनने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि यह बात फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के लिए कहा है. फरहान ने कहा, ‘यह मेरे लिए काफी दुखद था, क्योंकि फिल्म की शूटिंग शुरू होने में दस दिन नहीं, बल्कि एक महीना का समय बाकी था, और आजकल अक्सर ऐसा ही होता है’.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ