'वो गालियां देती है और मैं…', पत्नी सुनीता के आरोपों पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा ने फाइनली अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के तमाम आरोपो पर चुप्पी तोड़ दी है, जिसमें एक्टर ने कहा कि सुनीता मुझे प्यार से गालियां देती है और मैं खुशी-खुशी सुन भी लेता हूं.

Govinda

Govinda ने पत्नी सुनीता को लेकर क्या कहा?

सुपरस्टार गोविंदा पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर और उनकी वाइफ के बीच अनबन की खबरें अक्सर सामने आती रहती है. दरअसल, सुनीता आहूजा अपने पति गोविंदा और अपनी निजी जिंदगी के बारे में बातें करते हुए नजर आते हैं.

विज्ञापन

इतनी ही नहीं सुनीता ने अपने पति गोविंदा पर इशारों-इशारों में चीटिंग का भी आरोप लगाया है. हालांकि, अब एक्टर गोविंदा ने अपनी पत्नी के तमाम आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कुछ कहा है.

विज्ञापन

सुनीता को लेकर क्या बोले गोविंदा?

हाल ही में ANI से बात करते हुए बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने कई सारी चीजों को लेकर बात की है. वहीं जब एक्टर से उनके और पत्नी सुनीता आहूजा के झगड़े के बारे में पूछा गया, तो इस बात का जवाब देते हुए गोविंदा ने कहा कि सुनीता उन्हें प्यार से गालियां देती हैं और वो बस सुनते रहते हैं. उन्होंने आगे बताया, ‘वो मुझे प्यार से गालियां देती हैं और मैं खुशी-खुशी सुन लेता हूं. मुझे लगता है कि जहां भी औज लोग हैं और ऊपर वाले जो उन्हें जिम्मेदारी दी है. आज हम इतने सफल नहीं होते और उनके बिना हम वो इंसान बन नहीं पाते जो आज हम हैं.

विज्ञापन

गोविंदा ने आगे यह भी कहा, ‘हमारे परिवार में जितने बच्चे हैं, जो आज बड़े हो चुके हैं, उन सभी पर सुनीता का पूरा हक है. सुनीता भी  उन सभी के प्रति हमेशा से ही काफी दयालु रही हैं. एक्टर ने बताया कि सुनीता ने ही बच्चों को पाला और इतना काबिल बनाया है.’ गोविंदा ने यह भी बताया कि कई बातें ऐसी होती है, जो बिना कहे रह जाती है और उन्हें शब्दों में बताया भी नहीं जा सकता है. हालांकि, गोविंदा ने यह भी कहा कि सक्सेस पाने के लिए अपनों की ही बुराई करना जरूरी है? हालांकि, यह एक आसान रास्ता है, जिसे सुनीता ने बहुत चतुराई से इस्तेमाल किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ