अजय देवगन करेंगे छोटे पर्दे पर डेब्यू, 'क्राइम पेट्रोल' के होस्ट बनकर सुनाएंगे क्राइम की कहानियां

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन बड़े पर्दे के बाद टीवी पर डेब्यू करने वाले हैं. अजय ‘क्राइम पेट्रोल’ को होस्ट करने जा रहे हैं, यह शो 2003 से चल रहा है. आइए जानते हैं इसके बारे में

Ajay Devgn

Ajay Devgn. Image Credit- Social Media

विज्ञापन

सुपरस्टार अजय देवगन सिनेमाघरों में कोहराम मचाने के बाद टीवी पर डेब्यू करने जा रहे हैं. उन्होंने बड़े पर सिंघम बनकर क्राइम का सफाया किया है. लेकिन अब वो टीवी पर ‘क्राइम पेट्रोल’ में होस्ट करते हुए नजर आएंगे. दरअसल, इस शो को पहले अनूप सोनी होस्ट करते हुए नजर आ रहे थे.  

सोनी टीवी का पॉपुलर क्राइम शो क्राइम पेट्रोल का नया सीजन जल्द ही लॉन्च होने वाला है. लेकिन इस शो के दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है. दरअसल, इस शो को अजय देवगन नेरेटर करते हुए नजर आ रहे हैं. इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार सुपरस्टार अजय देवगन ने शो के प्रोमो की शूटिंग भी कंप्लीट कर ली है. ‘क्राइम पेट्रोल’ का नया सीजन अगले महीने (सितंबर) में शुरू होने वाला है. अजय देवगन ने भी बीते दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. लेकिन एक्टर ने शो के नाम का खुलासा नहीं किया है.

विज्ञापन

‘क्राइम पेट्रोल’ शो में नजर आएंगे अजय देवगन?

रिपोर्ट के अनुसार ‘क्राइम पेट्रोल’ के शो में आपको अपराध की नई और अलग-अलग कहानियां देखने को मिलने वाली है, इतना ही नहीं इस शो में यह भी दिखाया जाएगा कि पिछले कुछ समय में अपराध करने का तरीका किस तरह से बदला है. अजय ने फिल्मों में पुलिस का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता है. वहीं अब शो के मेकर्स को ऐसा लगा कि क्राइम पेट्रोल के नए सीजन के लिए अजय देवगन सबसे बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं. इतना ही नहीं अजय देवगन भी शो क्राइम पेट्रोल को लेकर जैसे बड़े और शो का हिस्सा बनने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.’

विज्ञापन

‘क्राइम पेट्रोल’ कब हुआ था शुरू

आपको बता दें कि यह टीवी शो साल 2003 से चल रहा है. इस शो को पहले अनूप सोनी होस्ट किया करते थे. हालांकि, मेकर्स अब क्राइम पेट्रोल शो के नए सीजन को लेकर आ रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होनें शो का होस्ट भी चेंज कर दिया है. खबरों की मानें तो ‘क्राइम पेट्रोल’ शो को सुपरस्टार अजय देवगन होस्ट करते हुए नजर आएंगे, जिसका प्रोमो भी शूट कर लिया गया है. हालांकि, यह शो टीवी पर कब प्रसारित होगा इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ